सांसद इमरान मसूद ने की कांग्रेसजनों संग को कांवड तीर्थ यात्रियों की सेवा
सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद व जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने अंबाला रोड स्थित फायर ब्रिगेड के निकट अन्नपूर्णा कावड़ शिविर और कल्पना सिनेमा के निकट कावड़ शिविर में पहुंच कर किया कॉमेडी यात्रियों का स्वागत और उनका भोजन परोसा।
इस अवसर पर इमरान मसूद ने कहा की कावड़ शिविर में सेवा करना हमारी गंगा जमुनी तहजीब का एक अहम हिस्सा है और हम वर्षों से अपने कावड़ यात्री जो हमारे जनपद में मेहमान की तरह आते हैं। उनका स्वागत करते हैं, उन्हें भोजन करते हैं और उनके सुखद यात्रा की कामना करते हैं।
इस अवसर सांसद इमरान मसूद के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी नितिन शर्मा, कुणाल शांडिल्य, संजय त्यागी, गुलबहार अब्बासी, जावेद खान, रजनीश प्रधान रण्डौल, पवन राना, राहुल गुनाकर, सुधांशु धनगर आदि कांग्रेसियों सहित शिविर अध्यक्ष अमित जैन, सागर धनराज नकुड़, वंश जैन, रामशरण गर्ग, आशु भार्गव रामपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
