कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत

कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर व्यापार मंडल ने किया भव्य स्वागत
सहारनपुर में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करते व्यापारी।

सहारनपुर। पावन कांवड़ यात्रा के अवसर पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड, जिला इकाई सहारनपुर की ओर से देहरादून रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर गेट के सामने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांवड़ लेकर हरिद्वार से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उनकी सेवा और सुविधाओं का भी ध्यान रखा।

इस दौरान वातावरण हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के व्यापारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का प्रतीक है। भगवान भोलेनाथ के भक्तों का स्वागत और सेवा करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। व्यापारी समाज केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक एवं धार्मिक सेवा के कार्यों में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल भविष्य में भी समाजसेवा, धार्मिक आयोजनों तथा जनहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिव्य लोक त्यागी, जिला वरिष्ठ पंकज, जिला कोषाध्यक्ष अमित मदान, जिला उपाध्यक्ष नवीन प्रजापति, युवा जिलाध्यक्ष जोली प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष राघव पांडे, जिला मंत्री शशांक सैनी, कामधेनू उद्योग नगर संगठन के अध्यक्ष अरोड़ा, महामंत्री आतिश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरभान भटेजा, उमेश भटेजा, कोषाध्यक्ष गुलशन क्वात्रा, रजनीश वत्स, प्रेम क्वारा, राम राजीव सिंघल आदि सभी उपस्थित रहे।

Leave a Reply