एडीजे कमर आलम के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सांसद इमरान मसूद

एडीजे कमर आलम के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सांसद इमरान मसूद

देवबंद। सहारनपुर सांसद इमरान मसूद बुधवार को देवबंद पहुंचे। उन्होंने बदायूं में तैनात अपर जिला जज कमर आलम के परिजनों से मुलाकात की ओर उनकी मौत पर गहरा दुख जताया।

नगर के मोहल्ला सराय पीरजादगान निवासी अपर जिला जज कमर आलम का दो दिन पूर्व ह्रदयघात के चलते निधन हो गया था। सांसद इमरान मसूद, पूर्व विधायक मसूद अख्तर और कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रागिब अंजुम ने एडीजे के परिजनों से मुलाकात की ओर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस अपूर्णीय क्षति पर गहरा शोक जताया। इस दौरान सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कमर आलम एक सम्मानित व्यक्तित्व थे, जिनके निधन से समाज और न्यायिक क्षेत्र को बड़ी क्षति पहुंची है। इस मौके पर माज नबी, ताज सिद्दीकी, अधिवक्ता अहमद अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply