छुट्टी खत्म पुन: शैक्षिक सत्र शुरु, दारुल उलूम प्रशासन ने मल्टीमीडिया मोबाइल पर दोहराई रोक

छुट्टी खत्म पुन: शैक्षिक सत्र शुरु, दारुल उलूम प्रशासन ने मल्टीमीडिया मोबाइल पर दोहराई रोक
दारुल उलूम देवबंद

देवबंद। ईद-उल-अजहा की छुट्टियों के बाद विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम में शैक्षिक सत्र पुनः प्रारंभ हो गया है। संस्था प्रशासन ने छात्रों को मल्टीमीडिया मोबाइल फोन के प्रयोग से दूर रहने की हिदायत देते हुए पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया है।

दारुल उलूम के दारुल इकामा (छात्रावास) प्रभारी मुफ्ती अशरफ अब्बास ने बताया कि छुट्टियों पर घर जाते समय ही छात्रों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे अपने मल्टीमीडिया मोबाइल घर पर ही छोड़कर आएं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर छात्र केवल की-पैड वाले साधारण मोबाइल का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था परिसर या छात्रावास में किसी छात्र के पास मल्टीमीडिया मोबाइल पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। गंभीर स्थिति में छात्र का प्रवेश निरस्त कर संस्था से नाम भी काटा जा सकता है। उन्होंने सभी छात्रों से दारुल उलूम के नियमों एवं अनुशासन का पालन करने तथा अपनी शैक्षिक जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपील की। संस्था प्रशासन का कहना है कि मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से छात्रों का ध्यान भटकता है, इसलिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित वातावरण बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था लागू है।

Leave a Reply