• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले, जानें क्या है आपके राज्य का हाल

  • December 28, 2021
महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले, जानें क्या है आपके राज्य का हाल
  • ओमिक्रोन के मरीजों के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष पर है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 167 मामले हैं। सोमवार को ओमिक्रोन का गोवा और मणिपुर में भी मरीज मिला है। नए वैरिएंट के कुल मामले बढ़कर 653 हो गए हैं।

नई दिल्ली। देश में ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देशभर में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या अब 650 के पार हो गई है। सोमवार को भी कुछ राज्यों में ओमिक्रोन के नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा ओमिक्रोन अब नार्थ-ईस्ट भी पहुंच गया है। सोमवार को मणिपुर में इसका पहला केस सामने आया है। साथ ही गोवा में भी ओमिक्रोन से 8 साल का बच्चा संक्रमित पाया गया है। ओमिक्रोन के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

653 हुए कुल मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में ओमिक्रोन के कुल मरीजों की संख्या अब 653 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमितों में से 186 मरीज ठीक हो गए हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक मरीज

ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 167 हो गई है। वही, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 165 मरीज हैं।

किस राज्य में कितने मामले?

महाराष्ट्र- 167

दिल्ली- 165

केरल- 57

तेलंगाना- 55

गुजरात- 49

राजस्थान- 46

तमिलनाडु- 34

कर्नाटक- 31

मध्य प्रदेश- 9

ओडिशा – 8

आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 6-6

हरियाणा और उत्तराखंड में 4-4

चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में 3-3

यूपी- 2

हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर और गोवा में 1-1 मामले हैं।

24 घंटे में कोरोना के 6,358 मामले

देश में ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,358 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमितों के मुकाबले ज्यादा रही। बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,450 ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में कुल सक्रिय मामले 75,456 हो गए हैं जबकि कुल रिकवरी दर 98.40% हुआ है।

केंद्र सरकार की राज्यों को सलाह

उधर, ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने कोरोना संबंधी मौजूदा दिशा-निर्देशों को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। केंद्र ने राज्यों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। कोरोना, खासकर ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी को अत्यधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने आवश्यकता के मुताबिक स्थानीय स्तर पर पाबंदियां लगाने और त्योहारों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने को भी कहा है। पत्र में कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों को अगले साल 31 जनवरी तक बढ़ाने की जानकारी भी दी है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोरोना से बचाव के नियमों के पालन संबंधी पांच उपायों के अनुपालन पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’

इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’

  • September 3, 2026
‘मोहब्बत की दुकान में सामान भी होना चाहिए’, मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस पर तंज

‘मोहब्बत की दुकान में सामान भी होना चाहिए’, मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस पर तंज

  • September 2, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

  • September 2, 2026
झारखंड SIR को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- ‘SC दखल दे, मुसलमानों को…’

झारखंड SIR को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- ‘SC दखल दे, मुसलमानों को…’

  • September 2, 2026
राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस में सत्यकी की गवाही, बोले- ‘सावरकर मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे’

राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस में सत्यकी की गवाही, बोले- ‘सावरकर मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे’

  • September 2, 2026
हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका

हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका

  • September 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन September 3, 2026
  • F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े September 3, 2026
  • बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून September 3, 2026
  • अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला September 3, 2026
  • यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित September 3, 2026
  • पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’ September 3, 2026
  • इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’ September 3, 2026
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आईआईए सहारनपुर चैप्टर को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित September 2, 2026
  • आईजीआरएस रैंकिंग में सहारनपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल September 2, 2026
  • 2027 में बनेगी सपा की सरकार, सहारनपुर की जरूरतों के मुताबिक होगा विकास: अखिलेश September 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021