• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न प्रदान करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

  • January 2, 2021
सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न प्रदान करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जाते सैनी सेवा समाज समिति के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के कार्यकर्ताओं ने प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती को महिला शिक्षिका दिवस घोषित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर सभी मांगों का निराकरण कराए जाने की मांग की। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी व प्रगतिशील सैनी सभा के जिलाध्यक्ष अभय सैनी एडवोकेट के नेतृत्व में सैनी समाज के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि जिस समय भारत पुरानी रूढ़ीवादिता, अशिक्षा और वर्ण व्यवस्था के चंगुल में फंसा हुआ था, उस समय संविधान निर्मामा डा. भीमराव अम्बेडकर के राजनीतिक गुरू महात्मा ज्योतिराव फुले ने महाराष्ट्र के सतारा जिले में जन्म लेकर छोटी सी आयु में ही समाज में फैले अंधविश्वास व वर्ण व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने का काम किया था।

उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले ने प्रथम महिला शिक्षिका बनकर अपने ही 18 विद्यालयों में बालिकाओं व महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया था। उन्होंने प्रधानमंत्री से सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस को महिला शिक्षिका दिवस घोषित किए जाने की मांग की। प्रगतिशील सैनी सभा के अध्यक्ष अभय सैनी एडवोकेट ने कहा कि एक ओर जहां शिक्षा के मार्ग पर चलते हुए भारतीय महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी काबलियत का लोहा मनवा रही हैं और भारत की तरक्की में अपनी हिस्सेदारी निभा रही हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार ने महिला शिक्षा की जनक माता सावित्रीबाई फुले के बलिदान को भुला दिया है। उन्होंने महात्मा ज्योतिराव फुले व माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में महिला अध्यक्ष सुनीता सैनी, प्रियंका सैनी, रीना सैनी, कविता, मोनिका, प्राची सैनी, निदिता, धु्रव सैनी, उपेंद्र कुमार, जतिन सैनी, दिवेश सैनी, अनुज सैनी, अंकुश सैनी, वैभवी सैनी आदि सहित भारी संख्या में सैनी समाज के नागरिक मौजूद रहे।

Post navigation

Prev
Next

देवबंद के नितिन गुप्ता बने यूपी बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, देहरादून में हुआ सम्मान

  • October 14, 2026
पुलिस के दम पर विपक्ष और युवाओं की आवाज दबा रही सरकार: हाजी फजलुर्रहमान

पुलिस के दम पर विपक्ष और युवाओं की आवाज दबा रही सरकार: हाजी फजलुर्रहमान

  • October 14, 2026

देवबंद में पालिका की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, कोर्ट में मामला विचाराधीन फिर भी जारी है काम

  • October 14, 2026
शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

  • October 13, 2026
मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा के अधिकार, साइबर अपराध से बचाव के दिए टिप्स

मिशन शक्ति फेज-6: छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा के अधिकार, साइबर अपराध से बचाव के दिए टिप्स

  • October 13, 2026
गागलहेड़ी रामलीला में दशरथ मरण और केवट लीला का भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम

गागलहेड़ी रामलीला में दशरथ मरण और केवट लीला का भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम

  • October 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, इस दिन होगी सुनवाई October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी-केजरीवाल का समर्थन, अभिजीत दीपके ने कहा- शुक्रिया! October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर RJD का हमला, प्रियंका भारती बोलीं- तिरंगे से इतना डर क्यों रही सरकार? October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का तीखा हमला, पूछा- क्या अपने देश में तिरंगा फहराना अपराध है? October 14, 2026
  • CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़कीं आतिशी, बोलीं- मोदी जी, यह इमरजेंसी से भी बुरा! October 14, 2026
  • 5वीं पास छात्रा नहीं पढ़ सकी हिंदी अखबार, इलाहाबाद हाईकोर्ट हैरान; UP की शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल October 14, 2026
  • देवबंद के नितिन गुप्ता बने यूपी बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, देहरादून में हुआ सम्मान October 14, 2026
  • पुलिस के दम पर विपक्ष और युवाओं की आवाज दबा रही सरकार: हाजी फजलुर्रहमान October 14, 2026
  • देवबंद में पालिका की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, कोर्ट में मामला विचाराधीन फिर भी जारी है काम October 14, 2026
  • आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- ‘सर ऊंचा करके…’ October 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021