पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

- सहारनपुर में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करते आयोजक
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सात पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया। खेल संघो से जुड़े पदाधिकारियो व कोचो ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया।
डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्वागत समारोह 33वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया, जिनमें सहारनपुर के सुरेन्द्र सिंह ने 70 प्लस आयु वर्ग मे 5000 मीटर रेस वाक मे स्वर्ण पदक, 800 मीटर रेस मे स्वर्ण पदक, 5000 मीटर रेस में कांस्य पदक, सरिता शर्मा ने 2000 मीटर स्टेपल चौस मे स्वर्ण पदक, 3000 मीटर रेस वाक मे स्वर्ण पदक, पी.के. सेठ ने 5000 मीटर रेसवाक मे रजत पदक, 70 प्लस आयु वर्ग में शकुन्तला शर्मा ने 3000 मीटर रेस वाक मे स्वर्ण पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
अन्तर्राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी व जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. अशोक कुमार ने विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस दौरान शिवनन्दन, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेेन्द्र प्रताप, कुश्ती कोच आदेश कुमार, बृजेश कुमार, जिला कलारीपट्टू संघ के सचिव मुस्तकीम अंसारी, क्रीडा भारती के विभाग संयोजक रविकान्त धीमान, दीपक शर्मा भगत, रवि कोरी, पोपिन कुमार आदि मौजूद रहे।