महापौर व नगरायुक्त ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्यों की ओर जा रहे शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर नगर निगम सीमा में उनका अभिनंदन किया। योग गुरु पद्मश्री भारतभूषण भी इस अवसर पर साथ रहे और उन्होंने भी मंत्रोच्चारण के बीच पुष्प वर्षा कर राष्ट्र की खुशहाली की मंगल कामना की।
महापौर डॉ. अजय कुमार, नगरायुक्त शिपू गिरि व योग गुरु भारत भूषण ने देहरादून रोड स्थित एक निजी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी और देहरादून रोड, घण्टाघर, अम्बाला रोड व मानकमऊ में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर नगर निगम, सहारनपुर और प्रदेश में खुशहाली व मंगल रहने की कामना की। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने शहरों को लौट रहे भूत भावन भगवान शिव के भक्तों पर पुष्प वर्षा करने का सौभाग्य हमें मिला है। पूरा वातावरण भक्तिमय है।
कंधो पर कांवड़, वाणी पर शिव, मन मे श्रद्धा और हृदय में अटूट विश्वास लेकर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बम-बोल बम’ के उद्घोष के साथ जब ये शिवभक्त अपने राज्यों और शहरों में पहुंचकर शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे तो इन शिवभक्तों की मनोकामना पूर्ण होने के साथ-साथ पूरे देश में सुख-समृद्धि बढेघ्गी और देश का मंगल ही मंगल होगा, यही हमारी भी कामना है। हेलीपैड पर इस दौरान उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद मुकेश गक्खड़घ्, दिग्विजय चैहान, चै. वीरसेन सिद्धू, राजू जाटव, वीरेंद्र उपाध्याय, के के बत्रा, मंसूर बदर, मंसूर खां, ज्योति अग्रवाल, आरती दिवाकर के अतिरिक्त पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा, नीरज दिवाकर के अतिरिक्त शहर के गणमान्य लोगों ने महापौर व नगरायुक्त का स्वागत करते हुए शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
