भतीजे ईशान आनंद को मायावती ने दी बड़ी जिम्मेदारी, आकाश पर फैसला जल्द
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने हाल ही में राष्ट्रीय संयोजक पद से अपने भतीजे आकाश आनंद को हटा दिया था, अब उन्होंने आकाश के छोटे भाई ईशान आनंद को मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है. ईशान को यूपी-उत्तराखंड छोड़कर अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दी गयी है. इसके अलावा रणधीर सिंह बेनीवाल, रामजी गौतम और लालजी राम समेत कई नेताओं को भी दिए गए नए प्रभार दिए गए हैं.
ईशान आनंद समीक्षा के बाद बसपा प्रमुख मायवती को रिपोर्ट करेंगे. ईशान को जिम्मेदारी के बाद अब ये माना जा रहा है कि मायावती अब आकाश आनंद को कोई जिम्मेदारी देने के मूड में नहीं हैं. लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में पार्टी की एक बैठक में आकाश को लेकर फैसला लिया जा सकता है.
9 सितंबर को दिल्ली में बड़ी बैठक
आगामी चुनाव और पार्टी की रणनीति को लेकर 9 सितंबर को बसपा की एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में आयोजित की जा रही है. जिसमें पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ ही कई नेताओं को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं. इस बैठक में बताया जा रहा है कि आकाश आनंद पर भी फैसला लिया जा सकता है, कि उन्हें अब आगे जिम्मेदारी दी जाएगी या नहीं.
यूपी-उत्तराखंड मायावती के पास
ईशान आनंद के साथ ही मायावती ने कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है, लेकिन यूपी-उत्तराखंड की जिम्मेदारी अपने पास ही रखी है. इसके पीछे माना जा रहा है कि इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं और मायावती यहां पार्टी के जनाधार को देखते हुए किसी और पर भरोसा नहीं कर सकतीं. लिहाजा उन्होंने इसे अपने पास ही रखा है.
तीसरी बार आकाश आनंद को हटाया गया
मायावती ने इससे पहले आकाश आनंद को 7 मई 2024 को लोकसभा चुनावों के दौरान हटाया था, दूसरी बार 2 मार्च 2025 को पार्टी से निष्कासित कर दिया था और अब 3 सितंबर को एक बार फिर उन्हें अपरिपक्व बताते हुए राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटा दिया. ईशान की नियुक्ति के बाद आकाश की एंट्री मुश्किल जान पड़ रही है.
