• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Maharashtra: उद्धव ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी नवनीत राणा, बीएमसी चुनाव में शिवसेना के खिलाफ करेंगी प्रचार

  • May 8, 2022
Maharashtra: उद्धव ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी नवनीत राणा, बीएमसी चुनाव में शिवसेना के खिलाफ करेंगी प्रचार
  • Maharashtra सांसद नवनीत राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि वह राज्य में अपनी पसंद की किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें मैं आगामी चुनावों में उनके खिलाफ लड़ूंगी।

मुंबई। महाराष्ट्र में अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अस्पताल से बाहर आते ही सांसद नवनीत राणा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्हें चुनौती दी। 36 वर्षीय नवनीत ने उद्धव ठाकरे को चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि वह राज्य में अपनी पसंद की किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें, मैं आगामी चुनावों में उनके खिलाफ लड़ूंगी। हिम्मत है तो जीतकर दिखाओ। उन्होंने आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव में शिवसेना के खिलाफ प्रचार करने का एलान किया। नवनीत राणा ने कहा कि अगर हनुमान चालीसा का जाप करना अपराध है, तो केवल 14 दिन ही क्यों, मैं 14 साल के लिए जेल जाने को तैयार हूं। नवनीत राणा 12 दिन जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आई थीं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। यहां भाजपा के विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार शाम को उनसे मुलाकात की थी।

संजय राउत पर साधा निशाना

गौरतलब है कि नवनीत को 23 अप्रैल को सीएम उद्धव ठाकरे के आवास के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने के एलान के बाद उनके पति सहित गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि भायखला महिला जेल में अधिकारियों द्वारा उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया था, उन्हें एक चटाई पर लेटने के लिए मजबूर किया गया था। शिवसेना सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत का जिक्र करते हुए नवनीत राणा ने चेतावनी दी कि उसने नागपुर में कहा था कि वह मुझे 20 फीट भूमिगत दफन करेगा। बीएमसी में शिवसेना ने जो भ्रष्टाचार किया है, उसके लिए मुंबई और महाराष्ट्र के लोग उसे जमीन से 20 फीट नीचे फेंक देंगे। नवनीत के पति और बडनेरा (अमरावती) से निर्दलीय विधायक रवि राणा, जिन्हें पिछले सप्ताह जमानत भी मिली थी, ने भाजपा की धमकियों को दोहराया। मीडियाकर्मियों के सामने कहा कि संजय राउत और मंत्री अनिल परब जल्द ही जेल जाएंगे। राणा दंपती ने नई दिल्ली का दौरा करने और महा विकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ भाजपा के शीर्ष नेताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिकायत करने की भी योजना बनाई है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
CJP में फूट! ‘केजरीवाल की पार्टी बन गई’ कहकर मनीष ब्रह्मभट्ट ने लॉन्च की CJP-डेमोक्रेटिक

CJP में फूट! ‘केजरीवाल की पार्टी बन गई’ कहकर मनीष ब्रह्मभट्ट ने लॉन्च की CJP-डेमोक्रेटिक

  • September 3, 2026
‘पंजाब नहीं, दिल्ली का है पता’, SIR में राघव चड्ढा के दावे पर बोली AAP; बैकडेट प्रक्रिया से नाम जुड़वाने का लगाया आरोप

‘पंजाब नहीं, दिल्ली का है पता’, SIR में राघव चड्ढा के दावे पर बोली AAP; बैकडेट प्रक्रिया से नाम जुड़वाने का लगाया आरोप

  • September 3, 2026
आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं

आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं

  • September 3, 2026
इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’

इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’

  • September 3, 2026
‘मोहब्बत की दुकान में सामान भी होना चाहिए’, मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस पर तंज

‘मोहब्बत की दुकान में सामान भी होना चाहिए’, मौलाना साजिद रशीदी का कांग्रेस पर तंज

  • September 2, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

  • September 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CJP में फूट! ‘केजरीवाल की पार्टी बन गई’ कहकर मनीष ब्रह्मभट्ट ने लॉन्च की CJP-डेमोक्रेटिक September 3, 2026
  • ‘पंजाब नहीं, दिल्ली का है पता’, SIR में राघव चड्ढा के दावे पर बोली AAP; बैकडेट प्रक्रिया से नाम जुड़वाने का लगाया आरोप September 3, 2026
  • आकाश आनंद पर मायावती का नया बयान, कहा- अभी बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं September 3, 2026
  • PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान की मुलाकात से अमेरिका को लगी मिर्ची! आया विदेश मंत्री रूबियो का रिएक्शन September 3, 2026
  • F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना की नौकरी, प्राइवेट एयरलाइन से पायलट के तौर पर जुड़े September 3, 2026
  • बंगाल में UCC की तैयारी तेज, 13 मैरिज एक्ट की जगह आ सकता है एक कानून September 3, 2026
  • अधर में लटका रोहित शर्मा का करियर, BCCI की मीटिंग में भविष्य पर होगा फैसला September 3, 2026
  • यूपी में बारिश का कहर जारी, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आगरा समेत कई जिले प्रभावित September 3, 2026
  • पंजाब के ड्राफ्ट SIR में राघव चड्ढा संग खेल, बोले- ‘AAP की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं’ September 3, 2026
  • इमरान मसूद का राम मंदिर के CEO पर तंज, बोले- ‘RSS को मंदिर प्रोजेक्ट में पैसा नजर आ रहा’ September 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021