• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Lockdown 2021: दिल्ली में आज से वीकेंड लॉकडाउन, जानें देश में कहां-कहां लगा नाइट कर्फ्यू; कई राज्यों ने टालीं परीक्षाएं

  • April 16, 2021
Lockdown 2021: दिल्ली में आज से वीकेंड लॉकडाउन, जानें देश में कहां-कहां लगा नाइट कर्फ्यू; कई राज्यों ने टालीं परीक्षाएं
  • Lockdown 2021 दिल्ली में हर शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लगेगा।उत्तर प्रदेश के दस जिलों में नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ा। लखनऊ गोरखपुर वाराणसी गाजियाबाद नोएडा समेत 10 जिलों में बढ़ा नाइट कर्फ्यू का समय।

नई दिल्ली : देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कई राज्यों ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। दिल्ली सरकार ने आज से वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है तो उत्तर प्रदेश ने दस जिलों में नाइट लॉकडाउन(कर्फ्यू) का समय बढ़ाकर रात आठ से सुबह सात बजे तक कर दिया है। इसके अलावा देश के कई राज्यों ने अपने यहां होने वाली 10वीं,12वीं की परीक्षाएं फिलहाल टाल दी हैं। महाराष्ट्र में पहले से ही 15 दिनों की पाबंदियां चल रही हैं। आइए जानते हैं देश में कहां-कहां और कैसी पाबंदियां लगाई गई हैं।

दिल्ली में आज से वीकेंड कर्फ्यू

दिल्ली में आज से वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा रहा है। कोरोना के गंभीर संकट से जूझ रही दिल्ली में उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने डिजिटल पत्रकार वार्ता कर सप्ताहांत (वीकेंड) कर्फ्यू लगाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि कार्यदिवस के दौरान लोगों को अपने काम पर जाना पड़ता है, लेकिन सप्ताहांत पर जो लोग घर से बाहर निकलते हैं, उनमें ज्यादातर लोग मनोरंजन या दूसरी गतिविधियों के लिए निकलते हैं, जो रोकी जा सकती हैं। इसलिए कोरोना की चेन तोड़ने के लिए वीकेंड पर कर्फ्यू लगाया जा रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि अभी दिल्ली में कोविड बेड की कमी नहीं है। इस वक्त पांच हजार से ज्यादा बेड उपलब्ध हैं और बड़े स्तर पर बेड बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं। आक्सीजन बेड भी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाएं प्रतिबंध से बाहर रहेंगी। शादी समारोह से जुड़े लोगों को कफ्र्यू पास दिए जाएंगे।

कब से कब तक वीकेंड लॉकडाउन

शनिवार सुबह पांच बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा वीकेंड कर्फ्यू लगेगा।

इन्हें नहीं मिलेगी छूट

मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम भी बंद रहेंगे

सिनेमा हॉल 30 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे

आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, जल्द जारी होगा कफ्र्यू पास

जोन के हिसाब से प्रतिदिन एक साप्ताहिक बाजार को अनुमति-रेस्टोरेंट से सिर्फ होम डिलीवरी की इजाजत होगी

इन्हें क‌र्फ्यू से छूट

भारत सरकार, दिल्ली सरकार, न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी

स्वास्थ्य, अग्निशमन, पुलिस, परिवहन विभाग-बिजली-पानी, सफाई, गैस आपूर्ति आदि से जुड़े लोग।

इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया से जुड़े कर्मचारी।

गर्भवती महिलाओं, मरीजों को भी रियायत।

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा से आने-जाने वालों के लिए टिकट ही पास माना जाएगा।

यूपी के 10 जिलों में बढ़ा नाइट कर्फ्यू का समय

उत्तर प्रदेश ने दो हजार से अधिक सक्रिय केस वाले दस जिलों में नाइट लॉकडाउन(कर्फ्यू) का समय बढ़ाकर रात आठ से लेकर सुबह सात बजे कर दिया है।  इनमें लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नगर, वाराणसी, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर, मेरठ, बरेली, झांसी और बलिया शामिल हैं। इसके अलावा वाराणसी में प्रत्येक शनिवार व रविवार को सभी प्रकार की दुकानें, मॉल, व्यापारिक प्रतिष्ठान, बार, आबकारी की दुकानें भी बंद रहेंगी। यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

क्वारंटाइन किए जाएंगे प्रवासी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में पहले की तरह क्वारंटाइन सेंटर तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया है। बाहर से लौट रहे प्रवासियों की जिला प्रशासन स्क्री¨नग कराएगा और कोरोना लक्षण पाए जाने पर क्वारंटाइन किया जाएगा।

उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई गाइड लाइन

उत्तराखंड सरकार ने नई गाइड लाइन जारी की है, लेकिन कुंभ मेला क्षेत्र को इससे बाहर रखा है। अब कोचिंग संस्थान, स्वीमिंग पूल व स्पा बंद कर दिए गए हैं। सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट व जिम 50 फीसद क्षमता से संचालित होंगे। यात्री वाहनों को 50 फीसद क्षमता के साथ संचालन की अनुमति होगी तो धार्मिक, राजनीतिक एवं सामाजिक आयोजन तथा विवाह में अधिकतम 200 व्यक्ति ही शामिल हो सकेंगे।

कई राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं पर पड़ा असर

उप्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित कर दी गई हैं। 15 मई तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। पंजाब ने 12वीं कक्षा की परीक्षा स्थगित कर दी है, जबकि पांचवीं, आठवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा प्रमोट करने का निर्णय किया है। 30 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। हरियाणा ने भी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद करते हुए 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की हैं। जम्मू कश्मीर में चल रहीं दसवीं की परीक्षाएं रद कर दी गई हैं, जबकि 12वीं की शेष बची परीक्षा टाल दी गई है। कोचिंग सेटर व स्कूल 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे।

 

Post navigation

Prev
Next
अब्दुल्ला बने ‘दारोगा’, बेटे के साथ 8 साल बाद हिंदू धर्म में की वापसी; खुद बताया क्यों बन गए थे मुसलमान

अब्दुल्ला बने ‘दारोगा’, बेटे के साथ 8 साल बाद हिंदू धर्म में की वापसी; खुद बताया क्यों बन गए थे मुसलमान

  • June 24, 2026
खड़गे परिवार के ट्रस्ट को 100 करोड़ की जमीन आवंटन पर विवाद, BJP ने लगाए गंभीर आरोप, कर्नाटक की सियासत गरमाई

खड़गे परिवार के ट्रस्ट को 100 करोड़ की जमीन आवंटन पर विवाद, BJP ने लगाए गंभीर आरोप, कर्नाटक की सियासत गरमाई

  • June 24, 2026
‘सत्ता के नशे में हैं भगवंत मान’, वीडियो विवाद को लेकर BJP-कांग्रेस का हमला, CM के इस्तीफे की मांग तेज

‘सत्ता के नशे में हैं भगवंत मान’, वीडियो विवाद को लेकर BJP-कांग्रेस का हमला, CM के इस्तीफे की मांग तेज

  • June 24, 2026
मुजफ्फरनगर में मुहर्रम जुलूस के दौरान कपड़ों से ढका गया ‘शिव चौक’, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

मुजफ्फरनगर में मुहर्रम जुलूस के दौरान कपड़ों से ढका गया ‘शिव चौक’, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

  • June 24, 2026
‘अयोध्या में चंदा चोरी, महाकाल में जमीन लूट…’, CM मोहन यादव पर जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, पूछे 5 बड़े सवाल

‘अयोध्या में चंदा चोरी, महाकाल में जमीन लूट…’, CM मोहन यादव पर जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, पूछे 5 बड़े सवाल

  • June 24, 2026
पुणे हत्याकांड: शादी के लिए 17 करोड़ का महल बुक, फिर मंगेतर ने ही रच दी मौत की साजिश; पिता बोले- मना कर देती, बेटे की जान क्यों ली?

पुणे हत्याकांड: शादी के लिए 17 करोड़ का महल बुक, फिर मंगेतर ने ही रच दी मौत की साजिश; पिता बोले- मना कर देती, बेटे की जान क्यों ली?

  • June 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अब्दुल्ला बने ‘दारोगा’, बेटे के साथ 8 साल बाद हिंदू धर्म में की वापसी; खुद बताया क्यों बन गए थे मुसलमान June 24, 2026
  • घेर में सो रहे बुजुर्ग पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर घायल, रेफर June 24, 2026
  • कांग्रेस की नीति और नीयत को जन-जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता: राहत June 24, 2026
  • मजलिस में शिया विद्वानों ने हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत पर डाली रोशनी June 24, 2026
  • प्रेरणा क्षेत्र स्तरीय समिति द्वारा भव्य शरबत वितरण एवं जल सेवा कार्यक्रम संपन्न June 24, 2026
  • जिला मुख्यालय पर गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता June 24, 2026
  • बिहारीगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन शातिर गौकश पकड़े, अन्य फरार June 24, 2026
  • कामधेनु नगर की सड़कों का प्रस्ताव 15वें वित्त की बैठक में रखें: नगरायुक्त June 24, 2026
  • देहात कोतवाली ने एक गौकश को किया लंगड़ा June 24, 2026
  • अंडर-12 क्रिकेट समर कप का दूसरा दिन:टीमों ने जीते अपने-अपने मैच June 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021