• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कंगना ने की संस्कृत को राष्ट्रभाषा बनाए जाने की मांग, हिंदी को राष्ट्रभाषा न मानने के किच्चा सुदीप के बयान पर बोलीं अभिनेत्री

  • April 30, 2022
कंगना ने की संस्कृत को राष्ट्रभाषा बनाए जाने की मांग, हिंदी को राष्ट्रभाषा न मानने के किच्चा सुदीप के बयान पर बोलीं अभिनेत्री
  • बालीवुड अभिनेत्री कंगना ने हिंदी को लेकर छिड़ी बहस में बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि संस्‍कृत को राष्‍ट्रभाषा बनाया जाना चाहिए। आपको बता दें कि इसको लेकर दक्षिण से लेकर उत्‍तर भारत तक में एक बहस फिर से छिड़ गई है।

मुंबई। कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप और अभिनेता अजय देवगन के बीच हिंदी को राष्ट्रभाषा मानने को लेकर शुरू हुए विवाद में अब अभिनेत्री कंगना रनोट भी शामिल हो गई हैं। अभिनेत्री ने संस्कृत को सबसे पुरानी भाषा होने के कारण राष्ट्रभाषा बनाए जाने की मांग की है।शुक्रवार को मुंबई में अपनी आगामी फिल्म धाकड़ के ट्रेलर रिलीज के मौके पर उन्होंने कहा कि जो लोग हिंदी को राष्ट्रभाषा मानने से इन्कार करते हैं, उनका आशय केंद्र सरकार को न मानने से है।

इन बातों के कई पहलू हैं, जब आप इन सब चीजों के बारे में बात करते हैं, तो आपको सारे पहलू पता होने चाहिए। जब आप हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा मानने से इन्कार कर रहे हैं, तो आप हमारे संविधान और दिल्ली की केंद्र सरकार को मानने से इन्कार करते हैं। जर्मन, फ्रांसीसी, स्पेनिश सभी अपनी भाषाओं पर बहुत गर्व करते हैं, लेकिन पता नहीं यह हमारा भाग्य है कि दुर्भाग्य कि बातचीत के मामले में अंग्रेजी हमें एकदूसरे से जोड़ने वाली भाषा बन गई है। हमें यह फैसला करना होगा कि क्या अंग्रेजी हमे जोड़ने वाली भाषा होनी चाहिए या संस्कृत या तमिल।

कंगना ने अजय के बयान का समर्थन करते हुए कहा, अगर कोई यह कहता है कि कन्नड़ और तमिल हिंदी से पुरानी भाषाएं हैं, तो वह भी गलत नहीं कह रहे हैं। जर्मन, अंग्रेजी, फ्रेंच सब संस्कृत भाषा से आई हैं, फिर पता नहीं क्यों यह हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है, पता नहीं क्यों यह हमारे स्कूलों में जरूरी नहीं है। बता दें कि हाल ही में किच्चा सुदीप ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है। जिस पर अजय ने ट्वीट कर पूछा था कि फिर आप अपनी फिल्में हिंदी में क्यों रिलीज करते हैं?

बता दें कि हिंदी को लेकर छिड़ी बहस एक बार फिर से दक्षिण से लेकर उत्‍तर भारत तक शुरू हो गई है। कंगना के अलावा कई दूसरे बालीवुड सितारों ने भी इसको लेकर बयान दिया है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से थमीं सांसें

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से थमीं सांसें

  • October 8, 2026
‘5 करोड़ ने मुझे डुबा दिया’, सुप्रीम कोर्ट में छलका राजपाल यादव का दर्द, CJI बोले- अच्छी फिल्म बनाइए

‘5 करोड़ ने मुझे डुबा दिया’, सुप्रीम कोर्ट में छलका राजपाल यादव का दर्द, CJI बोले- अच्छी फिल्म बनाइए

  • October 7, 2026
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सरकार से मिली क्लियरेंस? जानें कब रिलीज हो सकती है फिल्म

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सरकार से मिली क्लियरेंस? जानें कब रिलीज हो सकती है फिल्म

  • October 3, 2026
‘समय रैना सॉरी’, फराह खान ने अचानक मांगी कॉमेडियन से माफी, सबा इब्राहिम के सामने कही बात

‘समय रैना सॉरी’, फराह खान ने अचानक मांगी कॉमेडियन से माफी, सबा इब्राहिम के सामने कही बात

  • September 19, 2026
संजय दत्त ने जेल में कैसे गुजारे दिन? जेलर बोली- ‘मराठी नहीं सीख पाए, लेकिन…’

संजय दत्त ने जेल में कैसे गुजारे दिन? जेलर बोली- ‘मराठी नहीं सीख पाए, लेकिन…’

  • September 8, 2026
‘मैं बलि का बकरा बनी’, फिर बिफरीं तनुश्री दत्ता, बॉलीवुड के दिग्गजों पर साधा निशाना, बोलीं- कुछ राक्षस का अवतार हैं

‘मैं बलि का बकरा बनी’, फिर बिफरीं तनुश्री दत्ता, बॉलीवुड के दिग्गजों पर साधा निशाना, बोलीं- कुछ राक्षस का अवतार हैं

  • August 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सहारनपुर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अकरम सैफी का बड़ा योगदान October 10, 2026
  • सहारनपुर के चार क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी की टीमों में चयन October 10, 2026
  • युवाओं को नशे के अंधकार से निकालने में जुटी गागलहेड़ी पुलिस October 10, 2026
  • सहारनपुर में अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा, 32 लाख रुपये की नकदी के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार October 10, 2026
  • ध्यानु भक्त उपवन की भूमि के मालिकाना हक पर विवाद, पंडित देवी शरण शर्मा ने किया दावा October 10, 2026
  • रोजगार सेवकों की समस्याओं का कराएंगे समाधान: घनश्याम सिंह राणा October 10, 2026
  • 30 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर आशाओं का धरना जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी October 10, 2026
  • यमुना पुल पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, टला बड़ा हादसा October 10, 2026
  • नकुड़ में बैक-टू-बैक चोरी से हड़कंप, दो घटनाओं में लाखों के सामान पर हाथ साफ October 10, 2026
  • भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी October 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021