नई दिल्ली: आज 30 अप्रैल, शनिवार का दिन के साथ वैशाख मास की अमावस्या तिथि है जो 12.59 AM तक रहेगी उसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी। इसके साथ ही आज शनिश्चरी अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है परंतु यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा जो भारतवर्ष में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का भारत पर कोई प्रभाव नहीं होगा। साल का यह पहला सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और आर्टिकल में नजर आएगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से कैसा रहेगा राशि के अनुसार आपका शनिवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपको किस्मत का पूरा पूरा साथ प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ उम्मीद से बढ़कर होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।व्यवसायिक क्षेत्र में आर्थिक योजना फलीभूत होंगी। जहाँ पर वित्तीय लाभ प्राप्त होगा। भूमि भवन पर निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट, लॉटरी से जुड़ें लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। कामकाज के सिलसिले में छोटी मोटी यात्राएं लाभप्रद रहेंगी। घर परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा । अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आप काफी ऊर्जावान रहेंगे l कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी सकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी यदि आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होंगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे । पिता की सेहत का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा संतान की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पूर्व में अटके सभी काम सुचारू रूप से चलने लगेंगे जिससे मानसिक तनाव खत्म होगा। व्यापारिक गतिविधियों में नई योजनाएं क्रियान्वित करेंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। भूमि, भवन, रियल एस्टेट से जुड़े कामों मे लाभ प्राप्त होगा। मीडिया कर्मी, व पत्रकारिता से जुड़ें लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा किंतु भाई बहनों के बीच मतभेद उभर सकता है वाणी पर संयम रखें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना होगा वरीष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें बेवजह बहस में न पड़े। व्यापारी जन पूँजी निवेश करते समय सावधानी बरतें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। धन संबंधी मामले उलझ सकते हैं जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा बाहर घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहतर है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी कार्यक्षेत्र में सभी काम समय से पूर्ण होंगे। बेरोज़गारों को मल्टीनेशनल कंपनी में कोई अच्छा पद प्राप्त हो सकता है। किसी नए बिज़नेस की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें चोट चपेट में योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बनेगा। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी समझ बेहतर होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेंगे। आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी या पदोन्नती हो सकती है। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा कोई नया अनुबंध प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे मान सम्मान की प्राप्ति होगी। घर परिवार में रिश्तेदारों का आवागमन होगा जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा साथ में घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है संयम से काम ले

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा किंतु व्यक्तिगत जीवन में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में सहकर्मी मददगार साबित होंगे कुछ आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। बिज़नेस में कोई नया कॉन्ट्रैक्ट हाथ लग सकता है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। परिवारजनों के साथ रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने उलझे कार्य बनते हुए नजर आएँगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारिक क्षेत्र में किसी की सहायता से बिगड़ा काम काम बन सकता है। सेहत में सुधार होगा। शत्रु पक्ष परास्त होगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव रह सकता है संयम से काम लें। प्रेम संबंधों में मतभेद रहेगा वाणी पर कंट्रोल रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन हर तरह से अनुकूल रहेगा। व्यक्तिगत जीवन के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। किंतु आर्थिक दृष्टि से दिन कठिन रह सकता है। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक स्थिति डामाडोल हो सकती है। किसी बड़े पूंजी निवेश से बचें अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों को इच्छित परिणाम न मिलने से दिन उदासी भरा रहेगा।बेरोज़गारों के लिए देना अच्छा है। नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा जीवन साथी काभरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। व्यापारिक क्षेत्र में प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात लाभदायक सौदे प्राप्त करवाएंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में सुख शांति रहेंगी। जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक करेंगे सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन विशेष रहेगा किसी नए व्यापारिक योजना पर पूंजी निवेश कर सकते हैं ।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पत्रकारिता, व लेखन से जुड़े लोगों समय अनुकूल है ध्यान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा घर में सुख शांति बनी रहेंगी। जीवन साथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रिय जन से शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन भागदौड़ में बीत सकता है। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है कार्य की अधिकता के कारण मन खिन्न रहेगा। आय की कमी व अनावश्यक खर्चों की बढ़ोतरी होगी।खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार में गतिरोध उत्पन्न हो सकते हैं आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक थकान बढ़ सकती है सेहत का ख्याल रखें। परिवारजनों के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में तकरार रहेंगी मन उदास रह सकता हैं।