January 2021 Weekly Vrat Evam Tyohar: नए साल 2021 के प्रथम माह जनवरी का तीसरा सप्ताह आज से प्रारंभ हो गया है। आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पौष की मासिक शिवरात्रि है। आज के दिन शिवालयों में भगवान शिव की पूजा होती है। इस सप्ताह में पौष अमावस्या, लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू एवं विनायक चतुर्थी जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं इन व्रत एवं त्योहारों की तारीखों के बारे में।
जनवरी 2021 साप्ताहिक व्रत एवं त्योहार
11 जनवरी 2021, दिन: सोमवार, पौष मासिक शिवरात्रि
मासिक शिवरात्रि: आज मासिक शिवरात्रि है। पौष मास की शिवरात्रि के दिन आपको भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना कल्याणकारी होता है। आज शिव चालीसा और शिव पुराण का पाठ करना भी उत्तम होता है।
13 जनवरी 2021, दिन: बुधवार, पौष अमावस्या
पौष अमावस्या 2021: इस वर्ष पौष अमावस्या 13 जनवरी दिन बुधवार को है। इस दिन स्नान एवं दान का महत्व होता है। अमावस्या तिथि का प्रारंभ मंगलवार को दोपहर में हो रहा है, इसलिए अमावस्या का स्नान बुधवार को होगा। उदयातिथि 13 जनवरी को प्राप्त हो रही है। ऐसे में अमावस्या 13 जनवरी को मनाई जाएगी।
13 जनवरी 2021, दिन: बुधवार, लोहड़ी
लोहड़ी 2021: इस साल लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी दिन बुधवार को है। इस दिन पंजाब समेत उत्तर भारत में लोहड़ी मनाई जाती है। इस दिन आग जलाकर उसमें अन्न डाले जाते हैं, फिर फसल की कटाई शुरु हो जाती है।
14 जनवरी 2021, दिन: गुरुवार, मकर संक्रांति, पोंगल।
मकर संक्रांति 2021: इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। स्नान के बाद दान करने का महत्व है। इस दिन से खरमास का समापन हो जाता है। इसके बाद से मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं।
पोंगल 2021: इस साल पोंगल का त्योहार 14 जनवरी दिन गुरुवार को है। पोंगल मुख्यत: तमिलों का त्योहार है। यह फसल कटाई से जुड़ा उत्सव होता है, जो करीब 4 दिन मनाया जाता है।
15 जनवरी 2021, दिन: शुक्रवार, माघ बिहू।
माघ बिहू 2021: माघ बिहू इस साल 15 जनवरी 2021 दिन शुक्रवार को है। माघ बिहू असम का लोकप्रिय त्योहार है। यह फसल कटाई का उत्सव भी है। पोंगल की तरह ही माघ बिहू भी मुख्य रूप से किसानों का त्योहार है।
16 जनवरी 2021, दिन: शनिवार, विनायक चतुर्थी
विनायक चतुर्थी: जनवरी 2021 की विनायक चतुर्थी 16 जनवरी दिन शनिवार को है। इस दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। उनको मोदक का भोग लगाते हैं और उनको दूर्वा अर्पित करते हैं।
निलम्बित सीओ के आवास पर सीबीआई ने मारा छापा
रागी जत्थों ने संगत को शबद कीरतन से किया निहाल
जनपद के विकास खण्डों में 21 जनवरी को किसान गोष्ठी, प्रदर्शनी व मेलों का होगा आयोजन
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने किया महिला आयोग की सदस्य का स्वागत
राजस्व विभाग ने सरकारी भूमि से हटवाया अवैध कब्जा
प्रधानमंत्री मोदी ने किया लाभार्थी से वर्चुअल संवाद
हिंदू संगठनों ने ध्वस्त किया सार्वजनिक शौचालय
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर लुटेरे
Bengal Chunav से पहले ममता को एक और झटका, एक और तृणमूल विधायक होंगे भाजपा में शामिल
गंगोह में लूट के प्रयास में युवक की हत्या मैं 3 को भेजा जेल
ट्रंप के विरोध के रूप में बना उनकी शक्ल का बैलून अब बनेगा लंदन के म्यूजियम की धरोहर
योगी सरकार का सख्त निर्देश- अधिकारी और कर्मचारी समय से पहुंचें कार्यालय वरना होगी कार्रवाई
बिहार : CM नीतीश के कैबिनेट में शाहनवाज हुसैन की एंट्री तय, जानिए लिस्ट में शामिल संभावित और नाम
Kangana Ranaut के ट्वीट पर बवाल के बाद ट्विटर एकाउंट पर अस्थायी प्रतिबंध, बोलीं- तुम्हारा जीना दुश्वार करके रहूंगी
New Parliament Building News Update: नए संसद भवन के निर्माण के लिए शिफ्ट की गई महात्मा गांधी की प्रतिमा
Bikru Case Update: गाड़ी पलटने पर पिस्टल लूटकर भागने में मारा गया था विकास दुबे, पुलिस को मिली क्लीन चिट
PM Awas Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- आवास योजना से जुड़े हैं करोड़ों लोगों के सपने
केंद्र सरकार और आंदोलनकारी किसानों के बीच 10वें दौर की वार्ता शुरू, क्या निकलेगा कोई समाधान?