जयराम रमेश ने BJP पर साधा निशाना, बोले- ‘सरकार की विफलातओं को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में उठाएंगे’

जयराम रमेश ने BJP पर साधा निशाना, बोले- ‘सरकार की विफलातओं को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में उठाएंगे’
  • कांग्रेस पार्टी ने आज हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस जयराम रमेश ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में सरकार की विफलातओं को उठाएंगे।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने आज ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का लोगो जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर बताया कि 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू होगा। आज प्रेस वार्ता में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का लोगो लांच किया गया है। ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान से जुड़े और भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाए।

‘मोदी सरकार की विफलताओं को भारत जोड़ो यात्रा में उठाया’

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल गांधी ने मुद्दें उठाए। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए हैं, ये 100% राजनीतिक है।

26 जनवरी से शुरू होगा ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’

वहीं, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ 26 जनवरी से शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये घर-घर अभियान चलाया जाएगा। आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ जनता की चार्जशीट जारी की है।

कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जनता की चार्जशीट जारी की

इसके अलावा कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपाई हुकूमत के खिलाफ जनता की चार्जशीट। भ्रष्ट जुमला पार्टी का नारा है, कुछ का साथ, खुद का विकास, सबके साथ विश्वासघात। भ्रष्ट जुमला पार्टी ने ‘मितरों’ को फायदा पहुंचाने के लिए देश की जनता को ठग लिया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे