• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

IPL 2021 RR vs CSK Match LIVE: चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू, फाफ और रितुराज क्रीज पर

  • April 19, 2021
IPL 2021 RR vs CSK Match LIVE: चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू, फाफ और रितुराज क्रीज पर
IPL 2021 RR vs CSK Match LIVE
  • IPL 2021 RR vs CSK Match LIVE इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का 12वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है जिसमें राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

नई दिल्ली । IPL 2021 12th Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का 12वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान की टीम के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। ऐसे में चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक बिना विकेट खोए 3 ओवर में 22 रन बना लिए हैं। फाफ डुप्लेसिस और रितुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं।

इस मैच के लिए राजस्थान की टीम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स भी बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी है।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

मनन वोहरा, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया और मुस्तफिजुर रहमान।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

रितुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, सुरेश रैना, मोइन अली, अंबाती रायुडू, सैम कुर्रन, एमएस धौनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावा, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर।

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत दमदार अंदाज में हुई है। जैसे-जैसे आइपीएल आगे बढ़ रहा है। वैसे-वैसे रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को अब राजस्थान रॉयल्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स होगी। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम और एमएस धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब से कुछ देर में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला भी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि मुंबई का मैदान हाई-स्कोरिंग है।

RR vs CSK Head to Head

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 23 आइपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 14 मैच एमएस धौनी की कप्तानी वाली सीएसके ने जीते हैं, जबकि राजस्थान की टीम को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है। हालांकि, पिछले पांच मैचों की बात करें तो राजस्थान की टीम का पलड़ा भारी है, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने तीन मुकाबले जीते हैं, जबकि दो मैचों में सीएसके को जीत मिली है। हालांकि, वानखेड़े में दोनों ही टीमों की जीत प्रतिशत 50-50 है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

  • September 18, 2026
IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

  • September 17, 2026
श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

  • September 14, 2026
फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

  • September 11, 2026
BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

  • September 10, 2026
मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

  • September 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा September 21, 2026
  • शिवा हत्याकांड के बाद हाईवे जाम और पथराव मामले में पांच वांछित गिरफ्तार September 21, 2026
  • एसडीएम के आश्वासन पर भाकियू रक्षक ने स्थगित किया काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम September 21, 2026
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत को लेकर सहारनपुर तैयार September 21, 2026
  • चिलकाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चार शातिर चोर गिरफ्तार September 21, 2026
  • संत रविदास की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान September 21, 2026
  • एक शाम गणपति बप्पा के नाम, भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर September 21, 2026
  • महापौर ने छड़ी पूजन के साथ किया छड़ी मेले का शुभारंभ September 21, 2026
  • ‘स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद’ विषय पर विशेष व्याख्यान, बचाव को बताया बेहतर स्वास्थ्य का आधार September 21, 2026
  • ‘P से पंडित, नहीं परिवारवाद…’, रवि किशन का समाजवादी पार्टी पर हमला September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021