केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान होगा संचालित

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान होगा संचालित
सहारनपुर में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बोलते प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा।

सहारनपुर। मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए व्यापक एवं भव्य रणनीति बनाई जाए। अधिकारियों द्वारा सौंपे गये उत्तरदायित्वों को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

प्रभारी मंत्री श्री शर्मा आज सर्किट हाउस सभागार में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में तथा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान, 08 से 14 जून तक विशेष जन-सम्पर्क एवं जन जागरूकता कार्यक्रम, 11 से 14 जून तक मीडिया संबोधन एवं संवाद, 14 से 16 जून तक जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला, 16 से 17 जून विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, 17 से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी, 18 से 19 जून प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं एवं 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों मंे रात्रि चैपाल का आयोजन भी किया जाएगा।

श्री शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखण्डों, नगर निकायों एवं नगर निगम में लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण किए जाने के निर्देश दिए। विशेष जनसम्पर्क एंव जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत सर्किट हाउस में प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद स्थापित किया जाए।  प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जिला पंचायत, नगर निगम, पंचायती राज विभाग सुनिश्चित करें कि सभी सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की बेहतर साफ-सफाई हो तथा इनका रख-रखाव अच्छे से हो। सड़कों के ऊपर तारों का जाल न हो। उन्होने निर्देश दिए कि खाद समितियों पर कृषकों के लिए स्वच्छ पेयजल, छाया एवं बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गये निर्देशों का अक्षरश अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय सिंह, विधायक नगर राजीव गुम्बर, विधायक नकुड़ मुकेश चैधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, नगर आयुक्त शिपू गिरी, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, डीएफओ शुभम सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply