लघु उद्योग भारती ने विभागीय अधिकारियों से की बैठक

लघु उद्योग भारती ने विभागीय अधिकारियों से की बैठक
सहारनपुर में आयोजित बैठक में मौजूद उद्यमी।

सहानपुर। पिछले कुछ समय से जनपद के उद्योगों में हो रही लगातार विद्युत सप्लाई कटौती के निराकरण हेतु लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्योंके प्रतिनिधिमंडल ने  विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसमें स्पष्ट रूप् से कहा कि केवल आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा, उद्योगों को निर्बाध विद्युत सप्लाई उपलब्ध कराई जाए। दिल्ली रोड स्थित एक रिसोर्ट के सभागार में आयोजित लघु उद्योग भारती के महासचिव मेरठ सहारनपुर संभाग, अनुपम गुप्ता ने विद्युत अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा कि केवल आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा, उद्योगों को निर्बाध विद्युत सप्लाई उपलब्ध कराई जाए। अन्यथा सहारनपुर में लगातार उद्योगों में हो रही विद्युत कटौती के संबंध में लघु उद्योग भारती मुख्यमंत्री को शिकायत लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष वरुण अग्रवाल एवं वरिष्ठ सदस्यों ने विद्युत अधिकारियों को विद्युत की समस्याओं को प्रमुखता से  उठाय। शाकंभरी विहार से इंडस्ट्रीज की विद्युत लाइन को जोड़ना चाहिए। बैठक में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी महासचिव मेरठ सहारनपुर संभाग अनुपम गुप्ता, जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, संजय कपूर, अक्षय जैन, आदेश बिंदल, अनुज जैन, संदीप कपूर, शौर्य जैन, मुकेश शर्मा, राजीव आनंद, सुशील भारद्वाज, अशोक बजाज, विजय मदान, अभिनव जैन एवं विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर राजेश कुमार एवं सभी औद्योगिक क्षेत्रों के संबंधित विद्युत अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply