रेल कर्मचारियों की समस्याएं पीएनएम बैठक में उठीं
सहारनपुर। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की 88वीं पीएनएम बैठक का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। उद्घाटन सत्र में यूनियन पदाधिकारियों ने रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखा। मंडल संगठन मंत्री अजय कुमार बिरला ने सहारनपुर माल गोदाम पार्किंग स्थल में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उठाते हुए इसके शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने जम्मू तवी टीटीई रेस्ट हाउस के सौंदर्यीकरण तथा रेलवे राजस्व बढ़ाने के लिए माह में चार बार मजिस्ट्रेट चेकिंग कराने की भी मांग रखी। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों, कार्यस्थल सुविधाओं, सुरक्षा, पदोन्नति और स्टाफ कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। यूनियन ने प्रशासन से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाने की अपेक्षा जताई। बैठक में सहायक राष्ट्रीय महामंत्री एवं मंडल मंत्री मनमीत सिंह, मंडल अध्यक्ष नितीश शर्मा, अजय कुमार बिरला, जयंत शर्मा सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
