शिविर में केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान के अंतर्गत सोमवार को पुवांरका विकास खंड कार्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया।
जनता रोड चक हरेटी स्थित कार्यालय पर शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना रहा। शिविर में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, युवा एवं रोजगार सहित विभिन्न विभागों से संबंधित स्टॉल लगाए गए। स्वास्थ्य स्टॉलों पर आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण अभियान तथा जन औषधि केंद्रों की जानकारी दी गई कृषि विभाग के स्टॉल पर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है और भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा निरंतर कार्य कर रही है। महानगर उपाध्यक्ष अमित गर्ग ने जनकल्याणकारी न योजनाओं की जानकारी दी कार्यक्रम के अंत में खंड विकास अधिकारी सोनिका चैधरी ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। भाजपा के विशेष संपर्क अभियान के तहत महापौर अजय सिंह ने शारदा मंडल में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ चैपाल लगाकर संवाद किया तथा रात्रि प्रवास किया।
कार्यक्रम में दुष्यंत यादव, नितिन परमार, ठाठ सिंह, विपिन शर्मा, राजकुमार कालड़ा, प्रदीप शर्मा, स्वराज सैनी, विजय चैहान, बिजेंद्र धीमान, अमित शर्मा, संदीप धीमान, नीरज माहेश्वरी, बसंत कश्यप, विपिन राणा, वीरेंद्र पुंडीर, शुभम यादव, अरुण यादव सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
