स्थानीय पार्षद की मरीज की मदद
- अस्पताल पहुंचकर मुहैया कराई बेहतर चिकित्सा सुविधा
सहारनपुर। रविवार की रात्रि देवपुरम निवासी मदन कुमार को अचानक लकवा (फालिज) का अटैक पड़ने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
मामले की जानकारी मिलते ही वार्ड नंबर-19 के पार्षद राहुल झांम्ब देर रात जिला चिकित्सालय पहुंचे और मरीज की स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) से दूरभाष पर वार्ता कर मरीज की स्थिति से अवगत कराया तथा बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। पार्षद के साथ मौजूद स्थानीय निवासी रानू पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही राहुल झांम्ब अस्पताल पहुंचे और मरीज को उचित उपचार मिलने तक मौके पर मौजूद रहे। उनके प्रयासों से ट्रामा सेंटर में मरीज को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर राहुल झांम्ब ने कहा कि वार्ड का प्रत्येक नागरिक उनके परिवार का सदस्य है और किसी भी आपात स्थिति में वे 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने मरीज के उपचार में सहयोग देने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का भी आभार व्यक्त किया। वर्तमान में मदन कुमार का ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। परिजनों ने पार्षद राहुल झांम्ब के त्वरित सहयोग और संवेदनशीलता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
