जनजागरूकता शिविर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शिविरों का किया आयोजन
सहारनपुर। जिलाधिकारी के आदेशा एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर विभिन्न विकास खंडों में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनजागरूकता शिविर आयोजित किए गए जिनमें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के विकासखण्ड बलियाखेड़ी, नागल पुवारका, रामपुर मनिहारन, साढोली कदीम व नकुड़ में जन जागरूकता शिविर आयोजित किए गए जिनमें विभागीय स्टॉल लगाकर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप सखी-वन स्टॉप सेंटर सेवाएँ, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन एवं अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, दहेज अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। शिविरों में जनजागरूकता से सम्बंधित पम्पलेट भी जारी किए गए।
