केएलजीएम इंटर कालेज की प्रबंध समिति के चुनाव मे शिवचरण शर्मा अध्यक्ष व सरस गोयल प्रबंधक चुने गये

केएलजीएम इंटर कालेज की प्रबंध समिति के चुनाव मे शिवचरण शर्मा अध्यक्ष व सरस गोयल प्रबंधक चुने गये
नवगठित प्रबंध समिति का ग्रुप फोटो

नकुड 31 अगस्त इद्रेश।नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था केएलजीएम इंटर कालेज की प्रबध्ंा समिति के चुनाव शिवचरण शर्मा को अध्यक्ष व सरस गौयल को प्रबंधक चुना गया है।

चुनाव अधिकारी व एएचपी इंटर कालेज छुटमलपुर के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि समिति मे रामकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष ा, विष्णुदत्त शर्मा उपप्रबंधक, व शिवकुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गये । जबकि अमरीश गुप्ता, विजेंद्र कुमार शर्मा, अंकित बंसल, डा0 कपिल वत्स विनोद कुमार वर्मा, अंबरीश कुमार , राजेंद्र  मिततल व अंकित बंसल समिति के सदस्य चुने गये।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रबंधक के अतिरिक्त अन्य सभी पदो पर चुनाव र्निविरोध संपन्न हुआ । जबकि प्रबंधक पद पर हुए मतदान मे राकेश कुमार सिंघल को 2 मत व सरस कुमार गोयल को 38 मत मिले। जबकि दो मत निरस्त हो गये। सरस गोयल को 36 मतों के भारी अंतर से चुनाव मे विजयी घोषित किये गये। प्रबंध समिति पर सरस गोयल का गुट एक बार फिर काबिज हेा गया।

Leave a Reply