गौसेवा साक्षात ईश्वर सेवा है, गौसेवा प्रत्येक हिंदु का कर्तव्य है- अनिल सैनी

गौसेवा साक्षात ईश्वर सेवा है, गौसेवा प्रत्येक हिंदु का कर्तव्य है- अनिल सैनी
कान्हा गौशाला नारायणपुर मे गौसेवा करते ग्रामीण  

नकुुड 31 अगस्त इंद्रेश। गोसेवा ईश्वर की साक्षात सेवा है। गाय को मात्र मूक पशु मानना भारतीय संस्कृति के विपरित है। कान्हा गौशाला नारायणपुर मे निःस्वार्थ भाव से गाय की सेवा की जाती है।

गोसेवक अनिल सैनी ने सोमवार को कान्हा गौशाला नारायणपुर मे गायो को चारा देते हुए बताया कि गौशाला मे दो सौ गाय है। यह गौशाला नगर पालिका परिषद द्वारा चलायी जा रही है। पंरतु गायो की देखभाल, उनके हरे चारे व दाने की व्यवस्था गोसेवको द्वारा की जाती है। उन्होंने बताया कि गायों को चारा देना , गौशाला मे साफ  सफाई करना , उनकी देखभाल करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया हैं । इससे उन्हे संतुष्टि मिलती है । उन्होंने दावा किया कि गोसेवा ने उनकी जिंदगी ही बदल दी है।

इस मौके ग्रामीणों ने इस मौके पर कहा कि यहां 52 बीघा जमीन गौचरान की है । जिसमे से दस बीघा मे गौशाला बनाई गयी है। शेष 42 बीघा जमीन की अगर तारबंदी हो जाये तो गायो को इस जमीन मे खुला छोडा जा सकता है। इससे जंहा गायो को ख्ुाले मे घास चरने की व्यवस्था हो जायेगी वही गौशाला मे चारे की समस्या का काफीहद तक समाधान हो जायेगा । इस मौके पर आजाद सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply