त्रिपुरा में I.N.D.I.A गठबंधन को लगा जोर का झटका, केरल में कांग्रेस को मिली जीत; घोसी में सपा आगे

New Delhi : देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को हुए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं। इन छह राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, बंगाल, झारखंड और त्रिपुरा शामिल हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा ने त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट पर जीत दर्ज कर ली है।
मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पढ़ें उपचुनाव के परिणाम की पल-पल की अपडेट…
Dhupguri Bypoll Result 2023: बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार 354 मतों से आगे
बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय सातवें राउंड की मतगणना के बाद 2931 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 72440 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार तापसी राय को 69509 वोट मिले हैं।
Bageshwar Bypoll Result 2023: बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास 2726 मतों से आगे
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास 13वें राउंड की मतगणना के बाद 2726 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 31411 मत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार को 28685 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 1189 लोगों ने दबाया है। अभी एक राउंड की मतगणना बाकी है।
Puthupally Bypoll Result 2023: पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन को मिली जीत
केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 36667 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 78649 मत मिले हैं। वहीं, माकपा के जैक सी थॉमस को 41982 मत मिले हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। भाजपा प्रत्याशी लिगिन लाल को महज 6486 वोट मिले हैं। वे तीसरे स्थान पर हैं।
Dumri Bypoll Results 2023: डुमरी सीट से आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी आगे
झारखंड की डुमरी सीट पर 10वें राउंड की मतणना के बाद आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी 6946 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 39370 मत मिले हैं। वहीं, झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी को 32424 मत मिले हैं।
Ghosi Bypolls Result 2023: घोसी सीट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 18215 मतों से आगे
मऊ की घोसी सीट से 12वें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 182159 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 48202 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 29987 वोट मिले हैं।
Dhupguri Bypoll Result 2023: बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार 354 मतों से आगे
बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय छठे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार तापसी राय से 3720 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पांच सितंबर को वोट डाले गए थे।
Bageshwar Bypoll Result 2023: बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास 2259 मतों से आगे
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास 2259 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 27123 मत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार को 24864 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 1060 लोगों ने दबाया है।
Ghosi Bypoll Result 2023: घोसी सीट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 12139 मतों से आगे
मऊ की घोसी सीट से दसवें राउंड की मतगणना के बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 12139 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 38635 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 26496 वोट मिले हैं। नोटा को 577 मत मिले हैं।
Dhupguri Bypoll Result 2023: बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार 354 मतों से आगे
बंगाल की धुपगुड़ी सीट से टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय 354 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 39160 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार तापसी राय को 38806 वोट मिले हैं। वहीं, 574 मत नोटा को मिले हैं।
Puthupally Bypoll Result 2023: पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन जीते
केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 36454 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 78098 मत मिले हैं। वहीं, माकपा के जैक सी थॉमस को 41644 मत मिले हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी लिगिन लाल को महज 6447 वोट मिले हैं। वे तीसरे स्थान पर हैं।
Dumri Bypoll Results 2023: डुमरी सीट से आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी आगे
झारखंड की डुमरी सीट से सातवें राउंड के बाद आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी 1551 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 25557 मत मिले हैं। वहीं, झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी को 24006 मत मिले हैं। वहीं, 1083 मत नोटा को मिले हैं।
Dumri Bypoll Result LIVE: डुमरी उपचुनाव में NDA प्रत्याशी आगे
डुमरी उपचुनाव में आठवें राउंड में बेबी देवी को 26794 वोट और एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी को 29633 वोट मिले हैं। इस तरह यशोदा देवी 2839 के अंतर से आगे हैं।
Ghosi Bypoll Result 2023: घोसी उपचुनाव में 9342 मत से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे
घोसी उपचुनाव में 9वें राउंड की मतगणना हो चुकी है। सपा के सुधाकर सिंह को 34017 मत और भाजपा के दारा सिंह को 24675 वोट मिले हैं। सुधाकर सिंह 9342 मत से आगे हैं।
By Election Result 2023 LIVE: सातों सीटों पर अभी ये है हाल
त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा को जीत मिल चुकी है। यूपी की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 6885 वोटों से भाजपा के दारा सिंह से आगे है। वहीं, बंगाल में अब टीएमसी उम्मीदवार आगे हो गए हैं। डुमरी में जेएमएम, केरल में कांग्रेस और उत्तराखंड में भाजपा आगे है।
Ghosi Bypoll Result 2023: घोसी सीट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 6885 मतों से आगे
मऊ की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 6885 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 29030 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 22145 वोट मिले हैं। वहीं, 475 मत नोटा को मिले हैं।
Puthupally Bypoll Result 2023: पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 31029 मतों से आगे
केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 31029 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 66112 मत मिले हैं। वहीं, माकपा के जैक सी थॉमस को 35083 मत मिले हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी लिगिन लाल को महज 5537 वोट मिले हैं। वे तीसरे स्थान पर हैं।