कॉलेज टॉप करने पर ऋतिक चौहान सम्मानित

कॉलेज टॉप करने पर ऋतिक चौहान सम्मानित

सहारनपुर। सरसावा क्षेत्र के तेलीपुरा स्थित श्रीकृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ में बीएएलएलबी के होनहार छात्र ऋतिक चौहान को कॉलेज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में चेयरमैन चौ. नवाब सिंह और चौ. अनूप सिंह ने छात्र ऋतिक चौहान पुत्र नवाब सिंह चौहान को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि ऋतिक की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से भी ऋतिक से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

प्रबंधन ने ऋतिक को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेगा। समारोह में कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं, ऋतिक के माता-पिता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply