31 संतों और आचार्यों ने हवन-पूजन के बाद की गोवंश की पूजा

31 संतों और आचार्यों ने हवन-पूजन के बाद की गोवंश की पूजा

नगर निगम की कान्हा उपवन गौशाला में हर्षोल्लास से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा संचालित मां शाकुंभरी कान्हा उपवन गौशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गौशाला प्रभारी डॉ. संदीप मिश्रा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में 31 संतों और आचार्यों ने वेदमंत्रों के उच्चारण के बीच हवन-पूजन किया। इसके बाद गोवंश की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई।

कामाख्या पीठ के आचार्य डॉ. विजय राज, कालिका पीठ के आचार्य योगीनाथ भाईनाथ और योगगुरु पद्मश्री भारत भूषण के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार और उनकी धर्मपत्नी रीटा सिंह यजमान रहे।

इस अवसर पर महापौर ने आचार्य डॉ. विजय राज, आचार्य योगीनाथ भाईनाथ, महामंडलेश्वर स्वामी धीरजानंद, धर्माचार्य पं. तिलकराज पाराशर, पं. प्रगीत कौशिक, पं. दीपक अग्निहोत्री, पं. रविशंकर भट्ट, पं. अखिलेश कौठियाल, पं. अरुण कोटिल्य, पं. मोहित वत्स, पं. सूरजप्रकाश घिल्डियाल सहित उपस्थित संतों और आचार्यों का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उपसभापति मयंक गर्ग और पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़ ने संतों का माल्यार्पण कर नगर निगम की ओर से स्वागत किया।

वेद मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-यज्ञ संपन्न होने के बाद महापौर डॉ. अजय कुमार, उनकी पत्नी रीटा सिंह, आचार्य डॉ. विजय राज, योगीनाथ भाईनाथ, योगगुरु भारत भूषण, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, डॉ. शरद अग्रवाल, डॉ. रवि जैन, डॉ. पीडी गर्ग, सुशविंद्र सिंह टोनी, उपसभापति मयंक गर्ग और विभिन्न पार्षदों ने गोवंश को गुड़-चना खिलाया। इसके बाद गायों को वस्त्र ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर उनकी आरती उतारी गई।

गोवंश संरक्षण के लिए आगे आने की अपील

कार्यक्रम में पद्मश्री योगगुरु भारत भूषण ने गोवंश संरक्षण पर जोर देते हुए लोगों से अपील की कि वे ऐसे किसी भी उत्पाद या वस्तु का उपयोग न करें, जिनसे गोवंश को नुकसान पहुंचता हो। उन्होंने गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को सामाजिक जिम्मेदारी बताया।

कार्यक्रम में अखिलेश मित्तल, दिनेश सेठी, केएल अरोड़ा, सीए संजय ढींगरा, रवि अरोड़ा, राकेश बजाज, उद्यमी सोम गोयल, अमर गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र लाला, हन्नी वर्मा, गोपालजी, अपर नगरायुक्त सूरज कुमार यादव और मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त जेपी यादव, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, सहायक लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, वरिष्ठ लेखा परीक्षक अजमैन सहित अनेक पार्षद और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply