02 दिसंबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, दांपत्य जीवन सुखद होगा

02 दिसंबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, दांपत्य जीवन सुखद होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

राशिफल

मेष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा एवं सानिध्य मिलेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी।

मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन आर्थिक तनाव रहेगा। व्यर्थ का विवाद जीवनसाथी से हो सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन वाणी पर संयम रखें।

कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन सचेत रहें।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिलेगा। व्यर्थ के विवाद से बचें, संयम बरतें।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे