India Weather Update: देश में दिसंबर की सर्दी की हो गई है एंट्री, जानें अब तक का हाल

India Weather Update: देश में दिसंबर की सर्दी की हो गई है एंट्री, जानें अब तक का हाल

नई दिल्‍ली । देश के अधिकतर राज्‍यों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, दिसंबर के शुरुआती सप्‍ताह में उत्‍तर भारत में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। यह गिरावट 10-11 डिग्री सेल्‍सियस तक होगा। दक्षिण भारत के चक्रवाती तूफानों के बाद अब और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी हिस्‍सों पर भी असर दिखने लगा है। दिसंबर की शुरुआत में ही उत्‍तर भारत में तापमान में गिरावट शुरू हो गई थी।

मौसम विभाग ने बुधवार को ट्वीट कर चक्रवाती तूफान ‘बुरवेई’ (Cyclonic Storm ‘Burevi’) को लेकर जानकारी दी। इसके अनुसार, खाड़ी में उठने वाले इस तूफान की श्रीलंका के त्रिनकोमाली के दक्षिण पूर्व से 240 किमी की दूरी है वहीं भारत के पामबन से अभी यह 470 किमी और कन्‍याकुमारी से 650 किमी दूर है।

सबसे पहले देश की राजधानी दिल्‍ली की सर्दी का जायजा लें तो दिल्ली-एनसीआर में लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में धुंध छाई रही, लेकिन दिनभर आकाश साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जहां पूरा उत्तरी भारत ठंड की चपेट में आ चुका है तो बिहार में बुधवार की सुबह काफी ठंड रही। धूप निकलने के बावजूद सुबह कोई खास असर नहीं  महसूस किया गया। ठंड बढ़ने का मुख्य कारण तेज पछुआ हवा है। मौसम विभाग की माने तो त्रिपुरा के कुछ हिस्‍सों में घना कुहरा छाने की संभावना बन रही है। स्‍पीड 65 किमी प्रति घंटे हो सकती है जिसके कारण मछुआरों को उन हिस्‍सों में न जाने की सलाह दी गई है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे