कलेक्ट्रेट परिसर प्रकरण: हिंदू जागरण मंच ने की कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान की निंदा

कलेक्ट्रेट परिसर प्रकरण: हिंदू जागरण मंच ने की कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान की निंदा
सहारनपुर में बयान जारी करते हिंजामं के प्रदेशाध्यक्ष ठा. सूर्यकांत सिंह।

सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा अवैध घोषित किए जाने के मामले में हिंदू जागरण मंच पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने सांसद इमरान मसूद के बयान और मस्जिद में नमाज अदा करने की घटना की कड़ी आलोचना की है।

जारी बयान में ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि मार्च 2025 से यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन था तथा मस्जिद पक्ष न्यायालय के समक्ष स्वामित्व संबंधी कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। उनका कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद सांसद इमरान मसूद द्वारा दिए गए बयान शासन-प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए और इस प्रकार की गतिविधियां कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं। ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि सहारनपुर जैसे शांतिप्रिय शहर में किसी भी प्रकार का तनाव पैदा करने का प्रयास नहीं होना चाहिए। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष ने शासन-प्रशासन से मामले में न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने तथा अवैध कब्जा हटाने और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।