कैराना लोकसभा क्षेत्र मे गेमचेंजर साबित होगी हरियाणा के मुख्यमंत्री की सभा

कैराना लोकसभा क्षेत्र मे गेमचेंजर साबित होगी हरियाणा के मुख्यमंत्री की सभा
सरसावा रोड पर सभा को संबोधित करते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह

मुख्यमंत्री ने सैनी मतदाताओ को साधने का प्रयास किया

नकुड [इंद्रेश त्यागी]।  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी क्षेत्र के सैनी मतदाताओ को साध गये। सैनी मतदाताओ की नाराजगी से परेशान बीजेपी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को बुलाकर तुरुप का पत्ता चला है। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण मे केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की साथ ही कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों की जमकर क्लास भी लगायी। उनके मैदान मे उतरने से कैराना लोकसभा क्षेत्र मे भाजपा की बढत बनाने की उम्मीद जगी है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सोमवार को भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में अपील की वोट कर रहे थे। यंहा सरसावा रोड पर आयोजित जनसभा में नायब सिंह सैनी ने खासकर सैनी मतदाताओ से भाजपा के पक्ष मे वोट करने की अपील की। उन्होंने साफ कहा कि मोदी सरकार ने जंहा विदेशों मे भारत का डंका बजाया, वहीं देश के गरीब तबके तक सरकार की कल्याण योजनाओ का लाभ पंहुचाया। पचास करोड आयुष्मान कार्ड देकर केंद्र सरकार ने जरूरतमंद को स्वास्थ्य योजनाओ का लाभ देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था की जिक्र किया। कहा कि सात वर्ष पूर्व जंहा उत्तर प्रदेश अनियंत्रित आपराधिक घटनाओ व माफियाओ के लिये जाना जाता था वहीं अब उत्तर प्रदेश सख्त कानून व्यवस्था के लिये जाना जाता है। अब गुंडागर्दी बर्दाश्त नंही की जाती। रात मे किसी भी समय तक लोग बेखौफ अपने घरो तक जा सकते है। जम्मु-कश्मीर का जिक्र कर मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्थर बाजी के लिये जाना जाने वाला जम्मु-कश्मीर अब विकास की राह पर चल रहा है।

सरसावा रोड पर सभा को संबोधित करते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह

कांग्रेस की न्याय यात्रा पर कसा तंज

काँग्रेस की न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए उन्होने कहा कि 60 वर्षो तक देश पर राज करने वालो ने अपने कार्यकाल मे जमकर अन्याय किया। अब वे न्याय की बात कर रहे है। जनता सब समझती है। लोग अब गैस के सिलेंडर के लिये तीन-तीन दिनो तक इंतजार नहीं कर सकते। मोदी सरकार ने रोड, रेलवे व एयर कनेक्टीवीटी बढाकर विकास के नये आयाम स्थापित किये है। उन्होंने आमजन से भाजपा के पक्ष मे वोट करने की अपील की।

उधर, प्रदेश की केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भाजपा ने महिलाओ खासकर दलित व आदिवासी महिलाओ को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी पूरी तरह से भाजपा के साथ है। संसदीय कार्य एव उद्यौग राज्यमंत्री जंसवत सिंह सैनी ने साफ कहा कि अब प्रदेश मे माफियागीरी के दिन लद चुके है। प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हैं। कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष युदवंशी, विधायक मुकेश चौधरी , चौ. किरत सिंह, पूर्व केबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सैनी, शामली के भाजपा जिलाध्यक्ष तजेंद्र नरवाल, अभय सैनी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक महिलपाल सिंह माजरा, नकुड के पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, राजसिंह माजरा, संजय चौधरी, मोहित सैनी, सुभाष चौधरी आदि उपस्थित रहे।

मंच पर नजर नंही आये राष्ट्रीय लोकदल के नेता

हरियाणा के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में एनडीए का हिस्सा राष्ट्रीय लोकदल का कोई नेता नजर नंही आया। हांलाकि सभा स्थल पर भाजपा के साथ-साथ राष्ट्रीय लोकदल के झंडे जरूर लगे हुए थे। सैनी व राजपूत समाज की भाजपा से नाराजगी के बीच सैनी नेता डा0 धर्मसिंह सैनी की पार्टी में वापसी की अटकलों के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री की इस सभा से भाजपा को मजबूती मिलने की उम्मीदे की जा रही है। उधर सपा प्रत्याशी की हिंदु मतो मे सेंध लगाने के प्रयास भी भाजपा के लिये चिंता का विषय बनी हुई थी।

सैनी व राजपूत समाज की नाराजगी के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री ने टटोली नब्ज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी से नाराज बताये जा रहे सैनी मतदाताओ की नब्ज टटोलने का प्रयास किया है। उम्मीद जतायी जा रही है कि इससे भाजपा को फायदा होगा।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे