• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

हार्दिक पांड्या ने अभी तक IPL 2021 में क्यों नहीं की गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस के कोच ने किया खुलासा

  • April 19, 2021
हार्दिक पांड्या ने अभी तक IPL 2021 में क्यों नहीं की गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस के कोच ने किया खुलासा
Hardik Pandya
विज्ञापन
विज्ञापन
  • IPL 2021 मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या ने अभी तक इस सीजन में गेंदबाजी नहीं की है। पिछले साल भी वे गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। अब मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने बताया है कि वे क्यों गेंदबाजी नहीं करा पा रहे हैं।

चेन्नई : मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने सोमवार को खुलासा किया कि भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज के दौरान हार्दिक पांड्या को एक चोट लगी थी, जिसकी वजह से ऑलराउंडर को इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में गेंदबाजी से दूर रखा गया है। हार्दिक हाल के दिनों में राष्ट्रीय टीम और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए फिनिशर के रूप में खेले हैं। जयवर्धने चाहते हैं कि हार्दिक पांड्या हाथ में गेंद लेने से पहले चोट से पूरी तरह उबर जाएं।

श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम इस सीजन में उनकी गेंदबाजी की उम्मीद कर रहे थे, क्योंकि चोट से आने के बाद उन्होंने पिछले साल के आइपीएल में गेंदबाजी नहीं की थी और न ही वह इसके लिए तैयार थे। इंग्लैंड के खिलाफ अपने आखिरी एकदिवसीय मैच में, मेरा मानना है कि हार्दिक पांड्या को चोट लगी थी। इसलिए हम आगे भी चोट का जोखिम नहीं उठाना चाहते।”

मुख्य कोच जयवर्धने ने आगे कहा, “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वह अगले कुछ हफ्तों में थोड़ी सी मेहनत के साथ गेंदबाजी करने में सहज हों और आप उन्हें गेंदबाजी करते हुए देख सकें, हम उसे गेंदबाजी करते हुए देखना पसंद करेंगे, लेकिन जैसे ही वह निगल से उबर जाएंगे तो वह गेंदबाजी भी आराम से करने में सक्षम होंगे और हम भी इस संपत्ति का उपयोग कर सकते हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने आइपीएल 2021 में तीन मुकाबले खेले हैं और तीन मैचों में से दो मैचों में टीम को जीत मिली है। एक मैच में मुंबई को हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी की कमी खली थी, लेकिन दो मैचों में टीम राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों ने जिताया है। मुंबई की टीम ने अपने पहले तीन मैच चेन्नई की पिच पर खेले हैं, जहां स्पिनरों को फायदा मिलता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
स्मृति मंधाना के पास 133 रन बनाकर बड़ा इतिहास रचने का मौका, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा कारनामा

स्मृति मंधाना के पास 133 रन बनाकर बड़ा इतिहास रचने का मौका, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा कारनामा

  • October 16, 2026
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके

राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके

  • October 13, 2026
श्रेयस अय्यर ने शर्मनाक हार के बाद दिया बड़ा बयान, हार को लेकर बताया यह कारण

श्रेयस अय्यर ने शर्मनाक हार के बाद दिया बड़ा बयान, हार को लेकर बताया यह कारण

  • October 10, 2026
वैभव सूर्यवंशी के ‘सुपरस्टार’ बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

वैभव सूर्यवंशी के ‘सुपरस्टार’ बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

  • October 9, 2026
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह

ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह

  • October 3, 2026
रोहित शर्मा ने शतक पूरा करने के बाद अपने नए सेलिब्रेशन स्टाइल को लेकर किया खुलासा, बताया किसके लिए किया था ऐसा

रोहित शर्मा ने शतक पूरा करने के बाद अपने नए सेलिब्रेशन स्टाइल को लेकर किया खुलासा, बताया किसके लिए किया था ऐसा

  • October 1, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सरकारी दफ्तरों में रहेगी छुट्टी October 18, 2026
  • मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी ने मनाई दुर्गाष्टमी, नयागाँव में निकाली शक्ति यात्रा October 18, 2026
  • कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा – ‘बहुत बड़ी साजिश…’ October 17, 2026
  • सोफिया इंटरनेशनल स्कूल में लगा लाइफ स्किल बाजार, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा October 17, 2026
  • अनुपस्थित बीएलओ का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश, दो को नोटिस October 17, 2026
  • रिक्शा टकराने पर भिड़े दो पक्ष, नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार October 17, 2026
  • सातवें नवरात्र पर बाला सुंदरी मंदिर पहुंचीं एमएलसी वंदना वर्मा October 17, 2026
  • सहारनपुर में चीनी व्यापारियों के स्टॉक की आकस्मिक जांच, नहीं मिली कोई अनियमितता October 17, 2026
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 85 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण October 17, 2026
  • नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान – ‘वो जो भी बोलती है…’ October 17, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021