गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘हम जानते हैं कि राज्य सरकार…’
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम को बरी करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया. नवंबर के तीसरे हफ्ते में होगी सुनवाई. दिवंगत पत्रकार के बेटे ने दाखिल की है याचिका.
इस मामले में निचली अदालत राम रहीम को उम्र कैद की सजा दी थी, लेकिन पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था. इस सुनवाई की अहम बात रही कोर्ट की यह टिप्पणी – ‘हम जानते हैं कि शायद राज्य सरकार अपील में नहीं आएगी’ यह टिप्पणी कोर्ट ने तब की जब राम रहीम के वकील ने कहा कि राज्य ने कोई अपील नहीं की है.
