प्रियंका गांधी कौन सी सीट से लड़ेंगी चुनाव? जानिए उनका जवाब

प्रियंका गांधी कौन सी सीट से लड़ेंगी चुनाव? जानिए उनका जवाब
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान किया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी चुनाव में 40 प्रतिशत टिकल महिलाओं को दिए जाएंगे.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा ऐलान किया है. प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी चुनाव में 40 प्रतिशत टिकल महिलाओं को दिए जाएंगे. इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के लिए वर्तमान सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि लोगों की आवाज को कुचला जा रहा है. खासकर महिलाओं की आवाज को दबाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ना होगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नया नारा अब लड़की हूं…लड़ सकती हूं है.

कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने एलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी पर प्रियंका गांधी ने मंलगवार को कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मीडिया के समक्ष इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी अपने कुल टिकटों में से 40 प्रतिशत महिलाओं को देगी. उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की हर उस महिला के लिए है, जो न्याय चाहती है और बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की हर उस महिला के लिए है जो न्याय चाहती है और बदलाव चाहती है. आज प्रदेश में नफरत का बोलबाला है. प्रियंका ने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि राजनीति में आइए। आगे आइए, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आवेदन खुला रहेगा. आप आगे आइए। मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए.

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह एक शुरूआत है आने वाले समय में यह प्रतिशत बढ़ सकता है. यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस को इतने उम्मीदवार मिल पाएंगे. इस पर प्रियंका ने कहा कि हम अपने प्रत्याशियों की पूरी मदद करेंगे. वो जरूर जीतेंगी. उन्होंने कहा कि यूपी में महिलाओं को आगे बढ़ाना है. यहां इनकी भागीदारी बढ़ेगी तो राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ेगी.

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे