• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

DNA टेस्ट के लिए मजबूर करना निजता के अधिकार का हनन : सुप्रीम कोर्ट

  • October 2, 2021
DNA टेस्ट के लिए मजबूर करना निजता के अधिकार का हनन : सुप्रीम कोर्ट
  • दिवंगत त्रिलोक चंद गुप्ता की छोड़ी हुई संपत्ति पर अपने स्वामित्व की घोषणा करने वाले युवक का दावा था कि वह उनका पुत्र है जबकि दंपती की तीन पुत्रियों का कहना था कि वह उनके माता-पिता का पुत्र नहीं है।

नई दिल्ली। अब DNA टेस्ट के लिए किसी के साथ जबर्दस्ती नहीं की जा सकती न ही  मजबूर नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान इस तरह की जबर्दस्ती को ‘निजता के अधिकार का  हनन’ करार दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि डीएनए टेस्ट का आदेश सामान्य रूप से नहीं, बल्कि उचित मामलों में ही दिया जाना चाहिए क्योंकि अनिच्छुक पक्ष को डीएनए टेस्ट के लिए मजबूर करना व्यक्ति की निजी स्वतंत्रता और निजता के अधिकार का हनन है। शीर्ष अदालत ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में जहां रिश्तों को साबित करने या विवाद के लिए अन्य साक्ष्य उपलब्ध हों, तो अदालत को सामान्य तौर पर ब्लड टेस्ट का आदेश देने से बचना चाहिए।

जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी और जस्टिस हृषिकेश राय की पीठ ने कहा कि एक व्यक्ति (जुड़वा को छोड़कर) का डीएनए विशिष्ट होता है और उसका इस्तेमाल व्यक्ति की पहचान, पारिवारिक संबंधों का पता लगाने या संवेदनशील स्वास्थ्य जानकारियों को उजागर करने के लिए किया जा सकता है।

मामले की सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा, ‘क्या किसी व्यक्ति को ऐसे मामलों में डीएनए के लिए एक सैंपल देने के लिए मजबूर किया जा सकता है, इसका उत्तर केएस पुट्टस्वामी बनाम भारत संघ में इस न्यायालय के सर्वसम्मत निर्णय से लिया जा सकता है, जिसमें निजता के अधिकार को भारत में संवैधानिक रूप से संरक्षित अधिकार घोषित किया गया है।’ पीठ ने आगे कहा, ‘जब वादी खुद डीएनए जांच कराने के लिए तैयार नहीं है, तो उसे इससे गुजरने के लिए मजबूर करना उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और उसके निजता के अधिकार का उल्लंघन होगा।’

पीठ ने यह फैसला अशोक कुमार की अपील पर सुनाया जिसने दिवंगत त्रिलोक चंद गुप्ता और सोना देवी की छोड़ी हुई संपत्ति पर अपने स्वामित्व की घोषणा करने की मांग की थी। उसका दावा था कि वह उन दोनों का पुत्र है, जबकि दंपती की तीन पुत्रियों का कहना था कि वह उनके माता-पिता का पुत्र नहीं है। पुत्रियों ने अशोक का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी, लेकिन उसने यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि अपने दावे के समर्थन में उसने पर्याप्त दस्तावेजी सुबूत पेश कर दिए हैं। इस पर ट्रायल कोर्ट ने कहा था कि उसे टेस्ट के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

 

Post navigation

Prev
Next
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोगों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोगों की मौत

  • April 30, 2026
उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक तेज आंधी-तूफान का अलर्ट, 4 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक तेज आंधी-तूफान का अलर्ट, 4 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

  • April 30, 2026
सीएम धामी का उत्तराखंड को तोहफा, विकास योजनाओं के लिए 16 करोड़ रुपए किए मंजूर

सीएम धामी का उत्तराखंड को तोहफा, विकास योजनाओं के लिए 16 करोड़ रुपए किए मंजूर

  • April 30, 2026
नेपाल एयरलाइंस ने जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भारी विरोध के बाद डिलीट की पोस्ट

नेपाल एयरलाइंस ने जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भारी विरोध के बाद डिलीट की पोस्ट

  • April 30, 2026
शराब नीति मामले में अरविंद अकेजरीवाल को फिर नोटिस, ED की याचिका पर 22 जुलाई को होगी सुनवाई

शराब नीति मामले में अरविंद अकेजरीवाल को फिर नोटिस, ED की याचिका पर 22 जुलाई को होगी सुनवाई

  • April 30, 2026
4 एग्जिट पोल्स में बंगाल में बीजेपी की सरकार, एक में TMC आगे

4 एग्जिट पोल्स में बंगाल में बीजेपी की सरकार, एक में TMC आगे

  • April 29, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोगों की मौत April 30, 2026
  • कौन हैं सलिल अरोड़ा, जिसने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मारा ‘नो लुक शॉट’; वीडियो हुआ वायरल April 30, 2026
  • उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक तेज आंधी-तूफान का अलर्ट, 4 राज्यों में भारी बारिश की संभावना April 30, 2026
  • सीएम धामी का उत्तराखंड को तोहफा, विकास योजनाओं के लिए 16 करोड़ रुपए किए मंजूर April 30, 2026
  • नेपाल एयरलाइंस ने जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भारी विरोध के बाद डिलीट की पोस्ट April 30, 2026
  • शराब नीति मामले में अरविंद अकेजरीवाल को फिर नोटिस, ED की याचिका पर 22 जुलाई को होगी सुनवाई April 30, 2026
  • भाजपा ने किया जनाक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन April 29, 2026
  • पुलिस के हत्थे चढ़ा एक शातिर गौकश, गौकशी के उपकरण व एक मोटरसाइकिल की बरामद April 29, 2026
  • सहारनपुर जिला किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन April 29, 2026
  • पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर नशा तस्कर, 300 ग्राम अवैध चरस बरामद April 29, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021