पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफतार कर उसके कब्जे से 108 ग्राम समैक बरामद की
नकुड 13 जून इंद्रेश। आपरेशन सवेरा के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफतार कर उसके कब्जे से 108 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
कोतवाल देवेश शर्मा ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर परिक्षेत्र मे पुलिस उपमहानिरिक्षक के निर्देशन मे चलाये जा रहे आपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने अंबेहेटा अंबेहटी मार्ग पर अंबेहेटा चैकी प्रभारी देवेंद्र अधाना ने अपनी टीम के साथ एक नशा तस्कर को गिरफतार किया।
गिरफतार नशा तस्कर के कब्जे से पुलिस को 108 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। उसकी पहचान सददाम पुत्र इरशाद उर्फ सादा निवासी घाटमपुर के रूप मे हुई हैं । कोतवाल देवेश शर्मा ने जोर देकर कहा कि नशा तस्करो के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने से नंही हिचकेगी।
पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ एक बडी सफलता मानी जा रही है। पुलिस ने आरोपी नशा तस्कर को जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि क्षेत्र मे नशा तस्करी का अवैध धंधा बडे पैमाने पर चल रहा है। बडी संख्या मे युवा नशे मे फंसकर अपना जीवन बरबाद कर रहे है।
