पत्रकार संजीव शर्मा का हृदयघात से निधन

पत्रकार संजीव शर्मा का हृदयघात से निधन
फोटो फाईल फोटो संजीव शर्मा

नकुड 13 जून इंद्रेश। नगर मे वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा का हृदयघात से अचानक निधन हो गया। उनके आक्समिक निधन से परिवार मे कोहराम मच गया।

परिवारिक सुत्रों ने बताया कि शुक्रवार को संजीव शर्मा रोजाना की तरह ही अपने कमरे मे सोये थे। सुबह अचानक उनकी तबियत खराब हुई तो परिजन उन्हे स्थानीय चिकित्सको के पास ले गये। जिन्होंने उन्हे हायर सेंटर रैफर कर दिया। परिजन उन्हे सहारनपुर दिल्ली रोड पर मेडिग्राम ले गये। पंरतु वंहा चिकित्सको ने उन्हंे मृत घोषित कर दिया। संजीव शर्मा अमर उजाला के स्थानीय संवाददाता थे।

उनके निधन की खबर फैलते ही स्थानीय पत्रकार सामाजिक कार्यकर्ताओ व राजनीतिक दलों के नेताओ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होनंे उनके घर पर जाकर अपनी शोकसंवेदना व्यक्त की। दुपहर बाद करीब साढे बारह बजे अनके पैतृक गाव जुडडभ् मे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वरिष्ठ पत्रकार अजीत चौधरी, नरेश गोयल , इंद्रेश त्यागी, नदीम निजामी , नवीन धीमान, देवेंद्र चौहान, दीपक सैनी, मनोज चौधरी, काजी शाहीद अहमद, आलेक मिततल , राजेश जैन, सुरेंद्र आरोडा, शारिक निजामी, बिजेद्र शर्मा, संतोष शर्मा, राजन शर्मा, आदि ने उन्हे श्रद्धांजलि दी।

विधायक मुकेश चौधरी, पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष शाहजनवाज खान सहित कई अन्य राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने भी संजीव शर्मा को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply