नगर विधायक व महापौर ने किया सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शुभांरभ
सहारनपुर। नगर निगम के महापौर डा. अजय सिंह ने कहा की महानगर का विकास ओर सौन्दर्यकरण ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इस दिशा में हर सभंव प्रयास किये जा रहे है। नगर विधायक राजीव गुंबर एंव महापौर डा अजय सिंह आज वार्ड 42 स्थित नंद विहार कॉलोनी में नगर निगम निधि से 11 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में बिना भेदभाव के विकास कार्यो कराये जा रहे है ताकि कोई भी वार्ड विकास से अछूता न रहे। उन्होंने कहा जन सहयोग के माघ्यम से विकास कार्यो हो रहे है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों कीसमस्याओं को सुनकर आश्वासन देते हुए कहा कि जो समस्याएं उनके संज्ञान में लाई गयी हैं, उनका हरसंभव निस्तारण कराये जाने का प्रयास होगा।
विधायक राजीव गंुबर व महापौर डा अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेत्तृव प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। इसी श्रृखला में यह कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस विकास कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन, स्वच्छता एवं जल निकासी की सुविधा प्राप्त होगी। नगर निगम द्वारा क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल मेहंदी रत्ता, पार्षद अमित मित्तल पार्षद प्रतिनिधि अक्षु, ठेकेदार मयंक जोली, विनोद ग्रोवर, पार्षद मनोज प्रजापति, गगन, सुशील, सुमित चैहान, पार्षद के के बत्रा, चंदन,भाजपा महानगर उपाध्यक्ष योग चुग, सुमित चैहान, सुशील, गगन, दीपक राय, मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण, पार्षद मनोज प्रजापति, अमित मित्तल, चंदन समेत आदि लोग मौजूद रहे।
