प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से किए सभी वायदे किए पूरे: सुनील शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से किए सभी वायदे किए पूरे: सुनील शर्मा
सहारनपुर में सर्किट हाऊस सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा।

सहारनपुर। प्रदेश के मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेत्तृव में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मीडिया संवाद में सरकार के उपलब्धियोें पर विस्तार से प्रकाश डाला और योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जनता से किये सभी वायदों को पूर्ण किया जा रहा है ताकि अंन्तिम छोर तक लाभ पहुंच सके।

सर्किट हाउस सभागार में मीडिया संवाद में प्रदेश के मंत्री एंव जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार के उपलब्यिों को विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून 2014 में शपथ ग्रहण करने के बाद जो देश की 140 करोड़ जनता से वादा किया था, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पहले भाषण में कहा था प्रधानमंत्री के रूप में नहीं प्रधान सेवक के रूप में काम करूंगा जनपद सहारनपुर में केंद्र सरकार के नेतृत्व में कुछ इस प्रकार से कार्य किए गए।

उन्होने बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत 22300 कृषकों को किसान सम्मान निधि से लाभान्वित किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 11.85 लाख की धनराशि से 2036 किसानों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहार कि 16.87 करोड़ की धनराशि से 1125.16 फोटो वोल्टेज इरिगेशन पंप की स्थापना की गई। 2014 से अब तक कृषकों को कुल 17962 करोड़ रूपए गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन एक भारत सिलेंडर रेगुलेटर 16500 लोगांे के कराए गए। श्री शर्मा ने कहा कि 590000 परिवारों के राशन कार्ड बनवाये गए। कन्या विवाह  योजना के अंतर्गत 86.34 करोड़ रूपए की धनराशि से 8613 लोगों को लाभान्वित किया गया। 880 ग्राम पंचायतों में 50.99 करोड़ की धनराशि से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वर्ष 2014 से अब तक 11414 स्वयं सहायता समूहों का गठन कर 60.8 करोड़ की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर लोगों को लाभान्वित किया गया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत लगभग 79.14 लाख रूपए के आवासों का निर्माण किया गया। इस प्रकार से केंद्र सरकार की योजनाएं जनपद में  क्रियान्वित करने का काम किया गया। मीडिया संवाद के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शमार्, विधायक मुकेश चैधरी, कीरत सिंह, देवेन्द्र निम, राजीव गुम्बर, महापौर अजय सिंह, पूर्व विधायक नरेश सैनी, मामचंद लांबा, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजपाल सिंह, राकेश जैन, विजेन्द्र कश्यप, मेलाराम पंवार, सन्नी देव चैधरी, सहित जिला पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान, सीडीओ सुमित राजेश महाजन, एडीएमई, समेत प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply