प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न

प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
सहारनपुर में अम्बेडकर स्टेडियम में बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ कराते जनप्रतिनिधि।

सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गया। इस रोमांचक टूर्नामेंट में मेरठ मण्डल की टीम ने अपने शानदार पंच और बेहतरीन खेल रणनीति के बलबूते 43 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, कड़े मुकाबले में वाराणसी मंडल की टीम 25 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहकर उपविजेता बनी।

प्रतियोगिता कें सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर धीरज कुमार सहारनपुर एवं प्रोगेसिग बॉक्सर प्रयागराज के अमन रहे। चार दिनों तक चले इस कड़े टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के 15 मंडलों से आए 151 उभरते हुए मुक्केबाजों ने अपनी खेल प्रतिभा और तकनीकी कौशल का जोरदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि जसवंत सिंह सैनी (संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास मंत्री, उ0प्र0) और अति विशिष्ट अतिथि राजीव गुम्बर (नगर विधायक) ने रिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता मे युवराज, सोमप्रकाश शर्मा, पवन कुमार, संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, रॉबिन सिंह, आशीष राय, शरद चंद्र, उदित शर्मा, अकीब, नाजिम, विश्वजीत के द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई।  इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, सुनील कुमार (उपक्रीड़ाधिकारी, झांसी), जिला बॉक्सिंग संघ सहारनपुर की सचिव रितु देवी, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र, आदेश, सन्नी, प्रीति, प्रियंका, रूपेश, आकाश, गौरव, सुप्रिया, कनिष्ठ सहायक पुष्पपाल सिंह चैहान, शिवनंदन, अश्वनी श्रीवास्तव, तबरेज अहमद, अंकुश प्रजापति, आशीष कुमार, रविकान्त धीामन आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply