योग गुरु पदमश्री भारत भूषण ने सिखाई योग की बारीकियां
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला का शुभारंभ अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा योग गुरु पदमश्री भारत भूषण के सानिध्य में दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप में किया किया गया। शिविर का शुभारंभ योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण द्वारा दीप ज्योति प्रज्वलित कर तथा ईश वंदना से किया गया।
इस एकदिवसीय ’योग शिविर में लोकप्रिय नगर विधायक राजीव गुंबर तथा महापौर डॉ. अजय सिंह तथा संस्था के ’संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष केवएलव अरोड़ा ने पहुंचकर योग साधना की तथा सभी से योग को अपने जीवन में सम्मिलित करने का आवाहन किया। पदम भारत भूषण ने साधकों को शरीर को ऊर्जावान बनाने के विभिन्न आसन कराए तथा कहा कि सहारनपुर योगियों की धरती है, प्रत्येक वर्ष यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक पर्व के रूप में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है, उसमें वरिष्ठ नागरिकों की ऊर्जा सराहनीय है। 21 जून तक विभिन्न संगठन अनेक योग कार्यक्रम आयोजित करेंगे जिसका शुभारंभ आज वरिष्ठ नागरिकों द्वारा प्रथम योग शिविर लगाकर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम भी ष्योगा फॉर हेल्थी एजिंगष् रखी गई है, जिससे स्पष्ट है कि वरिष्ठ होने पर एक अच्छे जीवन के लिए योग साधना की भूमिका कितनी अहम है। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं व बच्चों को अपने जीवन में योग को अपनाने का आवाहन किया।
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष केवएलव अरोड़ा ने कहा कि योग एक सफल एवं ऊर्जावान जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में दूसरे देशों से अनेक साधक ऋषिकेश, हरिद्वार आदि में योग विद्या सीखने आते हैं तथा अपने देश में जाकर इस विद्या का प्रसार करते हैं। भारत की विश्व में छाप छोड़ने में योग का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आयु में वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना अनिवार्य है, योग ही योग ही तनाव मुक्त तथा स्वस्थ जीवन की कुंजी है।
शिविर में राष्ट्रीय महासचिव संदीप गुप्ता, यशपाल मलिक, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष, अजय अत्री, महासचिव अरुण सूरी, कोषाध्यक्ष अरुण प्रकाश शर्मा, हरीश आहूजा, आर. पी. शर्मा, संदीप गोयल, रविंद्र मिगलानी, शिव राम शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सिताब सिंह छोकर, मदन सिंह, रमेश सैनी, बलराम अहलूवालिया, जुशील कुमार, लोकेश मलिक, पूजा मालिक, सुदेश छोकर, नीरू सिंह, सुषमा रामपाल, केवएलव दावड़ा, वाईव केव गुप्ता, डा. सत्य प्रकाश सैनी, हरपाल सिंह, रामजी सुनेजा, ठाकुर सुरेन्द्र पाल सिंह, शैली, सेवा राम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
