• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

लखनऊ के होटल लेवाना में लगी आग, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई चार; घायलों का इलाज जारी

  • September 5, 2022
लखनऊ के होटल लेवाना में लगी आग, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई चार; घायलों का इलाज जारी
  • Fire In Hotel Levana in Lucknow लखनऊ के होटल लेवाना सुइट में भीषण आग लगने के कारण वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। चंद मिनट में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। थर्ड तथा सेकेंड फ्लोर को चपेट में लेने के बाद आग बढ़ने लगी।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का दिल कहे जाने वाले हजरतगंज क्षेत्र में सोमवार को सुबह होटल लेवाना में आग लग गई। मदन मोहन मालवीय मार्ग पर स्थित इस होटल में एसडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य का काम संभाल लिया है। इसी बीच मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

होटल में राहत तथा बचाव कार्य के बीच में स्वास्थ्व विभाग की टीम भी स्ट्रेचर लेकर होटल के तीसरी मंजिल पर पहुंची है। एसडीआरएफ की टीम होटल के फंसे लोगों को बाहर निकालने में लगी थी कि इसी दौरान दो शव और मिले हैं। जिनका नाम है साहिबा, गुरुनूर (गणेशगंज), अमान गाजी उर्फ बॉबी (खुर्रम नगर), श्राविका संत (इंदिरानगर) है।सिविल अस्पताल से एक टीम इन शवों को लेकर गई। करीब छह घंटे तक चले राहत कार्य तथा सर्च आपरेशन में दो शव और मिले हैं। अब मृतकों की संख्या चार हो गई है। तीन कमरों का सर्च अभियान शेष है। अब तक दो महिलाओं समेत चार की मौत हो गई है।

होटल लेवाना (Hotel Levana Suites) में भीषण आग की चपेट में आने के कारण 18 घायलों में सात की हालत गंभीर है। इनमें भी अधिकांश होटल कर्मी ही हैं। इनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड के 12-14 वाहन आग को नियंत्रित करने के प्रयास में लगे थे। मौके पर दस एम्बुलेंस भी हैं। घायलों में चार फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी शामिल हैं। जिनका नाम रोहित, बिट्टू लाल, चंद्रेश यादव और प्रदीप मौर्य है। सिविल अस्‍पताल में आठ लोगों को भर्ती कराया गया था जिनमें से एक को डिस्‍चार्ज कर दिया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है। इसके साथ ही देश के रक्षा मंत्री लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने भी घटना पर दुख जताया है। जांच में सामने आया है कि होटल में लगे स्मोक सेंसर अलार्म भी निष्क्रिय पड़े थे। इनकी सालों से नहीं हुई थी रिपेयरिंग। इसके अलावा धुआं निकालने वाली मशीन और ब्रीदिंग आपरेट्स सेट मेदांता अस्पताल से मंगवाई गई जो कि दमकल कर्मियों के पास नहीं थी।

आग लगने के कारण अफरा तफरी का माहौल

लखनऊ के होटल लेवाना सुइट में भीषण आग लगने के कारण वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। चंद मिनट में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। थर्ड तथा सेकेंड फ्लोर को चपेट में लेने के बाद आग बढ़ने लगी। वहां पर धुंआ भरने के कारण लोगों का दम भी घुटने लगे। सीएमओ ने जिन दो लोगों के मरने की पुष्टि की है, उसमें एक महिला तथा एक पुरुष हैं। इनके दम घुटने से मौत हुई है। इसके बाद होटल में दो और शव मिले हैं।

jagran

सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला

पुलिस ने अंदर फंसे लोगों को सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला। जिसमें काफी लोग झुलस गए हैं। आग से झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों को आग से बचाने के प्रयास में फायर ब्रिगेड के चंद्रेश कुमार भी जख्मी हो गए। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराई गईं दिल्ली से आई मोना ने बताया कि हम जब सुबह उठे तो कमरे में धुआं भरा था, किसी तरह से बाहर निकले तो फायर ब्रिगेड की टीम ने सीढ़ी से होटल से बाहर निकाला। आपातकालीन गेट तत्काल नहीं खुला जिसके कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

संभावना है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी

लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि संभावना है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो। होटल के पहले तल पर बैंक्वेट है। जहां ज्यादा लोग थे। यहां पर 35-40 लोग रहे होंगे, जिनको सिविल अस्पताल भेजा गया है। होटल के सामने के वहां पर रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। राहत कार्य में लगे फायर कर्मियों का कहना है आग कंट्रोल है लेकिन अभी बुझी नहीं है। आग बुझाने का प्रयास जारी है। पहले तीसरी मंजिल की आग बुझाई गई है।

घायलों के लिए 13 एम्बुलेंस

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज अग्रवाल ने बताया कि घायलों के लिए 13 एम्बुलेंस लगा दी गई हैं। सिविल अस्पताल में भर्ती सात लोग गंभीर है। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरपी सिंह ने बताया कि यहां पर लाए गए दो लोगों की मौत हो चुकी थी। जिसमें एक महिला व पुरुष हैं।

राजनाथ सिंह ने जताया शोक

रक्षा मंत्री व लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के होटल लेवाना में लगी आग का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाये। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत – बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

 

 

Post navigation

Prev
Next
इजरायल ने 7 अक्टूबर के ‘मास्टरमाइंड’ को किया ढेर, हाल ही में बना था हमास का आर्मी चीफ

इजरायल ने 7 अक्टूबर के ‘मास्टरमाइंड’ को किया ढेर, हाल ही में बना था हमास का आर्मी चीफ

  • May 27, 2026
PDA को डराने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही यूपी सरकार, अखिलेश यादव ने आंकड़े पेश कर लगाया आरोप

PDA को डराने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही यूपी सरकार, अखिलेश यादव ने आंकड़े पेश कर लगाया आरोप

  • May 27, 2026
दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल, 46°C तक पहुंचेगा पारा, जानें कब बारिश देगी राहत

दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल, 46°C तक पहुंचेगा पारा, जानें कब बारिश देगी राहत

  • May 27, 2026
उत्तराखंड में 28 मई को बकरीद की छुट्टी घोषित, सड़क पर नमाज पढ़ने पर सरकार ने लगाई रोक

उत्तराखंड में 28 मई को बकरीद की छुट्टी घोषित, सड़क पर नमाज पढ़ने पर सरकार ने लगाई रोक

  • May 26, 2026
‘मोदी जाने वाले हैं’, राहुल गांधी के बयान पर अखिलेश यादव बोले, ‘यूपी में समाजवादी सरकार बनते ही दिल्ली…’

‘मोदी जाने वाले हैं’, राहुल गांधी के बयान पर अखिलेश यादव बोले, ‘यूपी में समाजवादी सरकार बनते ही दिल्ली…’

  • May 26, 2026
बाइपोलर डिसऑर्डर, प्रेग्नेंसी और डिलीटेड चैट्स: CBI ने ट्विशा के पति के दावों की जांच शुरू की

बाइपोलर डिसऑर्डर, प्रेग्नेंसी और डिलीटेड चैट्स: CBI ने ट्विशा के पति के दावों की जांच शुरू की

  • May 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • इजरायल ने 7 अक्टूबर के ‘मास्टरमाइंड’ को किया ढेर, हाल ही में बना था हमास का आर्मी चीफ May 27, 2026
  • PDA को डराने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही यूपी सरकार, अखिलेश यादव ने आंकड़े पेश कर लगाया आरोप May 27, 2026
  • दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल, 46°C तक पहुंचेगा पारा, जानें कब बारिश देगी राहत May 27, 2026
  • पुलिस, एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम ने किया हत्या की घटना का खुलासा May 26, 2026
  • मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की वर्चुअल समीक्षा बैठक May 26, 2026
  • अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का निस्तारण करें: अपर नगरायुक्त May 26, 2026
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सील्ड गोदाम का निरीक्षण May 26, 2026
  • सहारनपुर की बेटी ने किया जनपद व परिजनों का नाम रोशन May 26, 2026
  • व्यापारियों ने प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई शहीद व्यापारी हरीश चन्द्र अग्रवाल की पुण्यतिथि May 26, 2026
  • बेहट पुलिस ने दबोचे तीन वारंटी आरोपी, भेजे जेल May 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021