• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बरेली में दो टूक बोले भूपेंद्र सिंह चौधरी, पश्चिम का आदमी खरा, शिकायत तो करेगा लेकिन रहेगा भाजपाई

  • September 5, 2022
बरेली में दो टूक बोले भूपेंद्र सिंह चौधरी, पश्चिम का आदमी खरा, शिकायत तो करेगा लेकिन रहेगा भाजपाई
  • Bhupendra Singh in Bareilly भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बरेली आए भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने अंदाज में बात की।उन्होंने दाे टूक कहा पश्चिम का आदमी खरा होता हैं वह शिकायत तो करेगा लेकिन रहेगा भाजपाई ।

बरेली: किसान आंदोलन (Farmer Movement) और जाटों की नाराजगी के लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) 2024 पर होने वाले प्रभाव पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने खास अंदाज में जवाब दिया।

बोले, मैं, पश्चिम का आदमी खरा होता है, शिकायत तो करेगा लेकिन रहेगा भाजपाई ही। लोकतंत्र में सभी को विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है। पश्चिम के लोग अपने अधिकारों के लिए निर्भीक होकर मांग करते हैं साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adiyanath) को बहुत लाड़ (प्यार) करते हैं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 58 में 46 सीटों पर जीत दर्ज की। पिछले लोकसभा चुनाव में 64 सीटों पर दर्ज की, अब 2024 में अन्य दलों का सूपड़ा साफ कर देंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के भाजपा को लोस चुनाव में 50 सीटें आने के दावे पर चौधरी ने कहा कि नीतीश ने अपना चेहरा बिगाड़ लिया। अन्य दल जनता से पूरी तरह से दूर हो चुके हैं। जबकि भाजपा कार्यकर्ता जनता के दुख दर्द में शामिल होकर जुड़े हुए हैं।

लगातार बढ़ रही बेरोजगारी की चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर स्तर पर विकास हो रहा है। नौकरी भी उसी में शामिल है। मणिपुर के राज्यपाल सतपाल मलिक और पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी लगातार आलोचना के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह संवैधानिक पद पर हैं, मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

नगर निकायों के चुनाव होगा संगठन में पुनर्गठन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में भाजपा संगठन का पुनर्गठन निकाय चुनाव के बाद होगा। इस समय भाजपा के कार्यकर्ताओं का एक लक्ष्य नगर निकायों के चुनाव को जीतना। बूथ से लेकर अखिल भारतीय संगठन का गठन होगा। संगठन का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। उसके बाद पुर्नगठन किया जाता है।

राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ओर से महंगाई को लेकर की जा रही चर्चा के संबंध में प्रश्न पूछने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल उनकी बहन और उनके पार्टी के नेताओं को अब जनता गंभीरता से नहीं लेती है। बोले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भूमिका हमेशा के घेरे में रहती है। वह कब क्या कह दें, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। विपक्षी दल ना तो जनता से जुड़े हैं और ना ही जमीन पर काम कर रहे हैं।

बाेले- चेहरे देखकर नहीं काम करता कानून

भाजपा विरोधी नेताओं के विरुद्ध लगातार सीबीआइ और ईडी की लगातार हो रहीं छापमारी से उनको डराने की कोशिश किए जाने के प्रश्न पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि छापे चेहरे देखकर नहीं हो रहे हैं। भाजपा का भी कोई नेता गड़बड़ करेगा तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि विरोधी दल के तमाम लोग ईडी और सीबीआइ के छापों से डरते क्यों हैं। अगर सही हैं तो उनको डरने की क्या जरूरत है।

कक्ष को लेकर लेकर कुछ नाराजगी भी दिखाई

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सर्किट हाउस राज्यपाल कक्ष में पहुंचे तो वहां पर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना कपड़े बदल रहे थे। वहां उन्हें कपड़े बदलने के लिए कमरा नहीं मिल पाया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में चले गए और वहां जाकर कपड़े बदले और जलपान किया। उन्होंने नाराजगी जताई तो नहीं लेकिन उनके अंदाज को देखकर लोग भांप गए।

 

 

Post navigation

Prev
Next
इजरायल ने 7 अक्टूबर के ‘मास्टरमाइंड’ को किया ढेर, हाल ही में बना था हमास का आर्मी चीफ

इजरायल ने 7 अक्टूबर के ‘मास्टरमाइंड’ को किया ढेर, हाल ही में बना था हमास का आर्मी चीफ

  • May 27, 2026
PDA को डराने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही यूपी सरकार, अखिलेश यादव ने आंकड़े पेश कर लगाया आरोप

PDA को डराने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही यूपी सरकार, अखिलेश यादव ने आंकड़े पेश कर लगाया आरोप

  • May 27, 2026
दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल, 46°C तक पहुंचेगा पारा, जानें कब बारिश देगी राहत

दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल, 46°C तक पहुंचेगा पारा, जानें कब बारिश देगी राहत

  • May 27, 2026
उत्तराखंड में 28 मई को बकरीद की छुट्टी घोषित, सड़क पर नमाज पढ़ने पर सरकार ने लगाई रोक

उत्तराखंड में 28 मई को बकरीद की छुट्टी घोषित, सड़क पर नमाज पढ़ने पर सरकार ने लगाई रोक

  • May 26, 2026
‘मोदी जाने वाले हैं’, राहुल गांधी के बयान पर अखिलेश यादव बोले, ‘यूपी में समाजवादी सरकार बनते ही दिल्ली…’

‘मोदी जाने वाले हैं’, राहुल गांधी के बयान पर अखिलेश यादव बोले, ‘यूपी में समाजवादी सरकार बनते ही दिल्ली…’

  • May 26, 2026
बाइपोलर डिसऑर्डर, प्रेग्नेंसी और डिलीटेड चैट्स: CBI ने ट्विशा के पति के दावों की जांच शुरू की

बाइपोलर डिसऑर्डर, प्रेग्नेंसी और डिलीटेड चैट्स: CBI ने ट्विशा के पति के दावों की जांच शुरू की

  • May 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • इजरायल ने 7 अक्टूबर के ‘मास्टरमाइंड’ को किया ढेर, हाल ही में बना था हमास का आर्मी चीफ May 27, 2026
  • PDA को डराने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही यूपी सरकार, अखिलेश यादव ने आंकड़े पेश कर लगाया आरोप May 27, 2026
  • दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल, 46°C तक पहुंचेगा पारा, जानें कब बारिश देगी राहत May 27, 2026
  • पुलिस, एसओजी व स्वाट की संयुक्त टीम ने किया हत्या की घटना का खुलासा May 26, 2026
  • मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की वर्चुअल समीक्षा बैठक May 26, 2026
  • अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का निस्तारण करें: अपर नगरायुक्त May 26, 2026
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सील्ड गोदाम का निरीक्षण May 26, 2026
  • सहारनपुर की बेटी ने किया जनपद व परिजनों का नाम रोशन May 26, 2026
  • व्यापारियों ने प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई शहीद व्यापारी हरीश चन्द्र अग्रवाल की पुण्यतिथि May 26, 2026
  • बेहट पुलिस ने दबोचे तीन वारंटी आरोपी, भेजे जेल May 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021