• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

किसान नेता राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी, गाजियाबाद में करवाई गई FIR

  • April 13, 2021
किसान नेता राकेश टिकैत को मिली जान से मारने की धमकी, गाजियाबाद में करवाई गई FIR
  • Rakesh Tikait राकेश टिकैत के करीबी विपिन कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को एक मोबाइल नंबर से वाट्सएप काॅल और धमकी भरे संदेश आ रहे हैं। मोबाइल फोन पर कॉल करने वाला उनके साथ अभद्रता व गाली-गलौज कर रहा है।

नई दिल्ली । तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर चल रहे धरने की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Bharatiya Kisan Union (BKU) spokesperson Rakesh Tikait) को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। भारतीय किसान यूनियन संगठन के सदस्य विपिन कुमार ने राकेश टिकैत को धमकी को मामले में गाजियाबाद के कौशांबी थाने में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर धमकी देने और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है।

शिकायतकर्ता और राकेश टिकैत के करीबी विपिन कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को एक मोबाइल नंबर से वाट्सएप काॅल और धमकी भरे संदेश आ रहे हैं। मोबाइल फोन पर कॉल करने वाला उनके साथ अभद्रता व गाली-गलौज कर रहा है। इतना ही नहीं, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

विपिन कुमार ने बताया कि पिछली बार हुई बातचीत के दौरान राकेश टिकैत ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया। इस पर वह और गालियां देने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने कौशांबी थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

वहीं, इस बाबत पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। साइबर सेल की भी मदद ली गई है।

 

पहले भी मिल चुकी है धमकी

यूपी गेट पर 28 नवंबर से धरना चल रहा है। इसके पहले 26 दिसंब को उन्हें मोबाइल पर धमकी मिली थी। उस समय उनके सहायक अर्जुन बालियान की शिकायत पर कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वह कॉल बिहार से आई थी। बता दें कि राकेश टिकैत रविवार को यूपी गेट पर थे। उन्होंने संगठन के छह मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर धरने को लेकर रणनीति बनाई थी।

बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत नवंबर महीने से ही यूपी गेट पर किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं। वह पिछले कई महीनों से देश के कोने-कोने में जाकर और पंचायत और रैली कर तीनों केंद्रीय कृषि कानून की खामिया बता रहे हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को दी मंजूरी, जानें क्या हैं फीस और दाखिले के लिए नए नियम

दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को दी मंजूरी, जानें क्या हैं फीस और दाखिले के लिए नए नियम

  • August 7, 2026
FCRA बिल पर घमासान के आसार, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप; तीन दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश

FCRA बिल पर घमासान के आसार, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप; तीन दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश

  • August 7, 2026
‘कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं’, CM योगी ने दी सख्त चेतावनी

‘कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं’, CM योगी ने दी सख्त चेतावनी

  • August 7, 2026
‘देश का शिक्षा तंत्र ध्वस्त हो चुका है’, Gen-Z से बोले राहुल गांधी- छात्रों का आंदोलन इसी के खिलाफ

‘देश का शिक्षा तंत्र ध्वस्त हो चुका है’, Gen-Z से बोले राहुल गांधी- छात्रों का आंदोलन इसी के खिलाफ

  • August 7, 2026
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर चंद्रशेखर का हमला, अखिलेश का जिक्र कर पूछा- ‘क्या वो सक्षम नहीं थे?’

मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर चंद्रशेखर का हमला, अखिलेश का जिक्र कर पूछा- ‘क्या वो सक्षम नहीं थे?’

  • August 7, 2026
‘मनमर्जी करना आजादी नहीं’, NSA अजीत डोभाल ने Gen-Z को समझाया स्वतंत्रता का असली मतलब

‘मनमर्जी करना आजादी नहीं’, NSA अजीत डोभाल ने Gen-Z को समझाया स्वतंत्रता का असली मतलब

  • August 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • महापौर व नगरायुक्त ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा August 7, 2026
  • डीआईजी और एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी August 7, 2026
  • उप्र आवास एवं विकास परिषद की परियोजनाओं में व्यापारियों को कमर्शियल एवं आवासीय प्लॉट्स आवंटित करने की मांग August 7, 2026
  • शिव ही मुक्ति का साधन: कालेन्द्रांनद महाराज August 7, 2026
  • बकाया सारा टैक्स जमा कराएं, शत प्रतिशत ब्याज की छूट पाएं August 7, 2026
  • दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को दी मंजूरी, जानें क्या हैं फीस और दाखिले के लिए नए नियम August 7, 2026
  • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियों को अंतिम रूप August 7, 2026
  • FCRA बिल पर घमासान के आसार, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप; तीन दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश August 7, 2026
  • ‘कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं’, CM योगी ने दी सख्त चेतावनी August 7, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और सोसाइटी ऑफ़ फ़ार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए August 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021