बिजली विभाग की हडताल से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति हुई प्रभावित

बिजली विभाग की हडताल से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति हुई प्रभावित
हडताल के चलते बिजली घर मे छाया सन्नाटा

नकुड [इंद्रेश त्यागी]। विद्युत वितरण निगम की हडताल के चलते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। दिन भर जंहा बिजली का आना-जाना बना हुआ है। वंही शाम को लंबे कट से पेय जल की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
विद्युत वितरण निगम के अधिकारी व कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर पिछले चार दिनो से हडताल पर है। वे जिला मुख्यालय पर धरना दे रहे है। जिसके चलते नगर मे स्थित बिजलीघर पर न तो कोई अधिकारी उपलब्ध है और न ही कोई कर्मचारी। परिणाम स्वरूप क्षेत्र मे बिजली की सप्लाई पर भी असर पडा है। शाम के समय जंहा लंबा कट चल रहा है। वंही रात व दिन मे भी बिजली का आना-जाना बना रहता है। नगर में इससे प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
उधर देहात में भी बिजली की आपूर्ति में कटौती से गेंहु की सिंचाई प्रभावित हो रही है। जिससे किसानो को परेशानी का सामना करना पड रहा है। किसानो का कहना है कि अब गेंहु की सिंचाई का मौसम चल रहा है ऐसे में बिजली की कटौती से सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है। हालत यह है कि जंहा बिजली घर के स्थायी कर्मचारी हडताल पर है तो सविंदा कर्मचारी भी अपनी सीट से गायब हो रहे है। जिसके कारण नगर व क्षेत्र में लाईन ब्रेकडाउन ठीक न होने से भी समस्या बढी है।

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे