धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार

धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार
  • मदरसा जामियातुश शेख में खुतबा सुनाते मदरसे के मोहतमिम मौलाना मुजम्मिल अली

देवबंद [24CN] : कोरोना संक्रमण के चलते शासन प्रशासन की ओर से जारी पाबंदियों के बीच नगर एवं देहात क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्योहार धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार मस्जिदों में सीमित संख्या में नमाज अदा कर अल्लाह से मुल्क में अमनो अमान, आपसी सौहार्द और महामारी के खात्मे के लिए दुआएं मांगी।

बुधवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा नहीं हुई। लेकिन मस्जिदों में लोगों ने निर्धारित संख्या में नमाज अदा की। मोहल्ला खानकाह स्थित मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी में संस्था के मोहतमिम ने खुतबा सुनाते हुए कहा कि बकरीद के दिन ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की राह में कुरबानी देने से अल्लाह ताआला खुश होते हैं। ईद-उल-अजहा के दिन कुरबानी करना हर बालिग और जिम्मेदार व्यक्ति का फर्ज है। इसके उपरांत मौलाना खुबैब मदनी ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। जिसके बाद लोगों ने अल्लाह की राह में कुरबानी की। बकरीद पर शासन के आदेशानुसार सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था सुचारु रखी गई। जिसके चलते लोगों ने सरकार की प्रशंसा की साथ ही स्थानीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे