‘EC ने देशद्रोह का काम किया है…’ SIR खुलासे पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

‘EC ने देशद्रोह का काम किया है…’ SIR खुलासे पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) पर खुलासे के बाद से विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहा है. कई विपक्षी नेताओं ने इसे लेकर पोस्ट किया है. अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें कहा है कि आप जो कर रहे हो वो गलत कर रहे हो.

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”वोट की चोरी भारत के लोगों के खिलाफ एक अपराध है और हमारे संविधान पर सीधा हमला है. इसे अंजाम देने वाले BJP, RSS और EC ने देशद्रोह का काम किया है. इंसाफ जरूर होगा.”

 

बचने वाले नहीं हो

राहुल गांधी वीडियो में कहते हैं, ”मैं इलेक्शन कमिशन और इलेक्शन ऑफिसर को साफ कह रहा हूं. आप जो कर रहे हो, गलत कर रहे हो. ये ट्रिजन है, देश के खिलाफ है. ये मत भूलिए टाइम आएगा. हम आपको पकड़ेंगे. बचने वाले नहीं हो.”

बता दें ये हंगामा द इंडियन एक्सप्रेस अखबार की रिपोर्ट के बाद हुआ है जिसमें दावा किया गया है कि SIR पर दो चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति जाहिर की लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनकी मांगों को अनसुना कर दिया.

Leave a Reply