बच्चे को खुराकर पिलाकर डीएम ने किया विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान-जून 2026 का उद्घाटन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान ने विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान-जून 2026 का फीता काटकर एवं बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का आह्वान किया।
जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विटामिन ए एक शिशु सुरक्षा कवच है, जो कि प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उनके द्वारा सभी जनपदवासियों से अपील की गयी कि अपने 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलायें तथा आईएफए सिरप अवश्य प्रदान करें। उनके द्वारा प्रत्येक टीकाकरण कर्मी से अपेक्षा की गयी कि आप जनता और स्वास्थ्य विभाग के बीच की कड़ी है, आपके कंधों पर बच्चों के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, आप इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुये बच्चों को आच्छादित करायें तथा भारत एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण आकांक्षाओं व लक्ष्य को पूर्ण करने में भागीदारी निभायें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान का प्रथम चरण आज 10 जून 2026 से संचालित किया जा रहा है, जो एक माह तक संचालित रहेगा। इसके अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के 482860 बच्चों को विटामिन ए की खुराक से आच्छादित किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मुकेश कुमार, जिला महिला चिकित्सालय से डा. संजय यादव वरिष्ठ परामर्शदाता, डा. नवदीप गुप्ता वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मुकेश कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कपिल देव, चीफ फार्मासिस्ट भण्डारी, अपर शोध अधिकारी विनोद कुमार, पवन कुमार, अरविन्द कुमार, पीसीआई से सुश्री गुलफशा, नदीम अखलाक, संदीप धीमान, जिला महिला चिकित्सालय से आईओ एवं उनके समस्त टीकाकरण कर्मी उपस्थित रहे।
