पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने किया हवन-पूजन
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर सेवाभाव के साथ कार्य करने के उपलक्ष में विभिन्न स्थानों पर हवन, पूजन एवं प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि, सुरक्षा एवं जनकल्याण की कामना की गई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। नगर विधानसभा क्षेत्र के नुमाइश कैंप स्थित पंचायती सुंदर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, नगर विधायक राजीव गुंबर एवं महापौर अजय कुमार सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, विश्वास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। बीते 12 वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। इसी प्रकार देहात विधानसभा क्षेत्र के जे.जे. पुरम स्थित मंदिर में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व महापौर संजीव वालिया भाजपा नेता योगेश कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा महानगर पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्व की अग्रणी शक्तियों में स्थापित करने के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन अमित गगनेजा, हेमंत अरोड़ा, सुनील गुप्ता महामंत्री सुपनीत सिंह, उपाध्यक्ष योग चुग, संदीप रावत, मंत्री नीरज ठकराल, आरती शर्मा, कोषाध्यक्ष मानवेंद्र भारद्वाज, प्रदीप शर्मा, कुसुम अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मनुज तायल, अजय वशिष्ठ, गोपाल मेहंदीरता, विजय वर्मा, पार्षद संजीव कर्णवाल, अमित मित्तल, निशांत शर्मा, सुधीर पंवारपरमिंदर तोमर, नीरज, मंडल प्रभारी विक्रम शर्मा, मंडल अध्यक्ष जोगिंदर लाला मंडल महामंत्री जयवीर खटाना, पार्षद अनिल गुप्ता, पार्षद सोपिन पाल पार्षद मुरारी, हेमन्त धीमान, सागर वर्मा, नरेश रावत महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु आदि उपस्थित रहे।
