कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में जनपद न्यायाधीश ने दिया स्टे
सहारनपुर। कलेक्ट्रेट कोर्ट मस्जिद प्रकरण में जनपद न्यायाधीश के न्यायालय में लंबित अपील पर सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण अंतरिम राहत प्रदान की गई। न्यायालय ने मामले में प्रस्तुत स्थगन (स्टे) प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई करते हुए अपील की सुनवाई तक स्थगन आदेश पारित किया।
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद तारिक सिद्दीकी एवं अधिवक्ता मोहम्मद नौशाद अली ने अपीलकर्ताओं की ओर से प्रभावी पैरवी करते हुए न्यायालय के समक्ष आवश्यक तथ्य, दस्तावेज एवं विधिक तर्क प्रस्तुत किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने एवं अभिलेखों का अवलोकन करने के उपरांत माननीय न्यायालय ने अपील की सुनवाई तक अंतरिम स्थगन (स्टे) प्रदान किया।इस आदेश के बाद संबंधित पक्षों ने न्यायपालिका के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंतरिम राहत अधिवक्ताओं की मेहनत तथा सभी शुभचिंतकों की दुआओं का परिणाम है। मामले की अगली सुनवाई नियत तिथि पर होगी। इस दौरान अधिवक्ता चैधरी जानिसार, अनवर अहमद सिद्दीकी, शाह आलम, बाबर वसीम सलीम खान, जमाल साबरी, मोहम्मद अली, फरीद सिद्दीकी,मोहम्मद अकील,मंजर हुसैन काजमी,वादी के अधिवक्ता तनवीर, मुर्तजा, अय्यूब कादरी, अंजार एवं दुल्हे मियां प्रमुख रहे।
